Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 17 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 17 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन आपको ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. कर्मक्षेत्र में कार्य को लेकर नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, इसे खुश होकर लेना चाहिए. व्यापार के मामले में नई योजनाएँ बना सकते हैं, आपके साथी आपकी योजनाओं को लागू करने के लिए आपका साथ देंगे. ग्राहकों से अपना बकाया धन मांग सकते हैं, जिससे व्यवसाय में चल रही आर्थिक समस्या से कुछ राहत मिलेगी. हो सकता है दिन के अंत तक आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़े. रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा. पारिवारिक वातावरण सुखद रहने वाला है. संतान के व्यवहार पर ध्यान दें.

 

वृष- आज के दिन मन किन्हीं कारणों से चिंतित हो सकता है. कानूनी मामले में बचकर रहना होगा. साथ ही सरकारी नियमों का पालन करें क्योंकि नियमों का उल्लंघन करना बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्यों में आपकी परफॉर्मेंश देखकर उच्चाधिकारी और बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में उतार-चढ़ाव आएगा, वर्तमान समय को देखते हुए अधिक निवेश करने से बचना चाहिए. दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें, क्योंकि अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले ग्रह कुछ कमजोर चल रहे हैं. पारिवारिक विवादों में खुद को इन्वॉल्व न करें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं.

 

मिथुन- आज के दिन प्रसन्न रहें, कुछ रचनात्मक कार्यों को करने में दिन लग सकता हैं, जिससे जीवन शैली में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बेहतरीन होगा, साथ ही वह आपके कार्य में भी सहयोग करेंगे. व्यापारी वर्ग संपत्तियों में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, आज की गयी प्लानिंग सफल होगी जो भविष्य में लाभ के रूप में सामने आएगी. आज स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर थोड़ा सजग रहें. साथ ही जिनको स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम चल रही है उनकी परेशानियां कुछ बढती हुई नजर आएगी. परिवार में किसी वृद्ध का स्वास्थ्य बहुत खराब हो तो उनका हालचाल लें.

 

कर्क- आज के दिन कर्मक्षेत्र पर अधिक ध्यान देना चाहिए, वहीं मन भी कुछ उसी ओर लगता हुआ नजर आएगा. ग्रहों का आशीर्वाद आपका ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है. ऑफिशियल कार्य को बढ़ाने के लिए बॉस से मीटिंग हो सकती है. व्यावसायिक साझेदार के साथ विवाद सुलझने की संभावना है. छात्रों की स्थिति बेहतर होगी, किसी सहपाठी की मदद से जटिल विषयों को समझने में भी सक्षम होंगे. सेहत में डाइट और व्यायाम पर ध्यान दें, कार्य और आराम में सन्तुलन बना कर चलना होगा. जीवनसाथी के साथ अहंकार के टकराव से बचें, अन्यथा बेवजह रिश्तों में तनाव हो सकता है.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन सभी के साथ विनम्र रहें, आपकी सलाह से दूसरों की समस्याओं का समाधान होगा. बड़े निवेश करने से बचें खासकर शेयर मार्केंट में पैसा लगाने से बचना होगा. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता हाथ लग सकती है, वहीं दूसरी ओर रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे.  व्यापारियों को गलत फैसले के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है, इस ओर सचेत रहें. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, उनको वर्तमान समय में अपने कमजोर विषयों पर ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संध्या के समय सपरिवार भगवत् भजन करें, साथ ही आरती अवश्य करें. भोग लगाना भी उत्तम रहेगा.

 

कन्या- आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे. इन अवसरों को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिला सकते हैं. खुदरा व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफे लाभ हाथ लग सकते हैं. हेल्थ में  यदि आपको आर्थराइटिस की समस्या है, तो उससे संबंधित दवाई खाना व व्यायाम करना न भूले. अन्यथा दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, आज अपने पुण्यों को बढ़ाना है, क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें. असहाय लोगों के लिए खाने- पीने  की व्यवस्था करा सकते हैं.

 

तुला- आज के दिन का सद्पयोग करते हुए एक अच्छी जीवन शक्ति और स्वास्थ्य का आनंद लें. ऑफिशियल कार्यों  को पूरा करने के लिए तनाव लेने के बजाय आनंद लेते हुआ कार्य को निपटाना होगा. व्यापार को बढ़ाने के लिए आप जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. स्टेश्नरी से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होता दिखाई दे रहा है. आज तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें, वहीं दूसरी ओर खाने में ऑयली व मसालेदार भोजन से परहेज करें. जीवनसाथी और मित्रों के साथ स्वाभिमान के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहिए, बल्कि एक दूसरे के साथ सौहार्द-पूर्वक वातावरण रखना उत्तम रहेगा.

Read Also  आज का राशिफल 20 जुलाई 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षित रहेंगे. वहीं एक बात का ध्यान भी रखना होगा की अपनी लग्जीरीयस के लिए कर्ज लेने से बचना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बना कर रखें. लापरवाही आपको साजिश का शिकार बना सकती है, साथ ही बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं. व्यापारियों को वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम भरे कार्यों व संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा. गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, मामूली समस्या होने पर भी अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है. परिवार के साथ कोई मनोरंजन वाले कार्य या गेम खेल सकते हैं. नये रिश्ते की बात चल सकती है.

 

धनु- आज के दिन आपको नकारात्मक विचारों से बचना होगा, हठी स्वभाव और अहंकार आपको निर्णय लेने से पीछे धकेलने वाला है. क्रोध में आ कर किसी को ऐसी बात न बोले जिससे संबंध खराब हो जाए. ऑफिशियल कार्यों में उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे आपको कार्य पूर्ण करने में मदद मिलेगी. व्यापारियों को पैतृक संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में बिल्कुल भी आलस्य न करें. सेहत में आपके लिए शारीरिक रूप से समय ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए आज अधिक सचेत रहें. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भाई-बहनों के साथ समय बिताएं.

 

मकर- आज के दिन सुनहरे भविष्य के सपने देखने में समय खराब न करें, बल्कि भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए. वहीं दूसरी ओर यदि आपका पैसा फंसा हुआ था, वह आज वापस मिल सकता है. इस ओर प्रयास जारी रखने होंगे. ऑफिशियल कार्य के दम पर विरोधियों का मुंह बंद कर देंगे. व्यापारिक मामलों में अच्छा मुनाफ़ा हाथ लगेगा. विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें, लक्ष्य से भटक सकते हैं. स्वास्थ्य में अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें. मित्रों से संपर्क बनाएं रखें अगर काफी दिनों से उनसे बात नहीं हुई है तो आज फोन कर उनका हाल-चाल लें.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है. वहीं पिछले दिनों में चल रही परेशानियों से इजाफा होता भी दिखाई दे रहा है. आज  बॉस की निगाह आपके व्यवहार पर है इसलिए, हो सकता है कि आपका काम अच्छा हो लेकिन यदि व्यवहार ठीक नहीं होगा तो भी नौकरी पर संटक रहेगा. व्यापारी वर्ग रुकी हुई योजनाओं को प्रारम्भ कर सकते हैं. मेहनत का प्रतिफल मिलने की पूर्ण संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. आज गरीष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए, हल्का व सुपाच्य भोजन करना ही उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है.

 

मीन- आज के दिन आप सुस्त महसूस कर सकते हैं, हो सकता है इसका कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो. विचारों का आदान-प्रदान आपको थका सकता है. वहीं दूसरों के विवादों में फंसने से बचें. सामाजिक गतिविधियों में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है. बॉस के दिल में जगह बनानी होगी, क्योंकि आपकी उन्नति बिना उनकी कृपा के नहीं होगी. व्यवसाय में हानि की आशंकाएं बनी हुई है, इसलिए व्यवसाय में निवेश न करें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. सेहत में दवाओं का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपॉयरी डेट अवश्य देख लें. ग्रहों की नकारात्मक स्थितियाँ घरेलू सामंजस्य को प्रभावित कर सकती हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *