Google Analytics Meta Pixel Ekhabri धर्मदर्शन विशेष: करवाचौथ व्रत खोलने में चाँद ने व्रतहारियों को सताया, कपल्स ने शेयर की अपनी स्टोरीज - Ekhabri.com

Ekhabri धर्मदर्शन विशेष: करवाचौथ व्रत खोलने में चाँद ने व्रतहारियों को सताया, कपल्स ने शेयर की अपनी स्टोरीज



पूनम ऋतु सेन, ekhabri विशेष। आस्था, श्रद्धा, परम्परा, विश्वास व सौभाग्य से जुड़ा महापर्व करवाचौथ रविवार को मनाया गया। हिन्दू धर्म का यह पावन पर्व कार्तिक महीने का पहला त्यौहार है, इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना लिए व्रत रखतीं हैं। इस दिन व्रतहारी महिलाएं जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन का ईश्वर से आशीर्वाद लेते हैं।

इस अवसर पर हमारी बात कुछ ऐसे अनोखे कपल्स से हुई, जिन्होंने करवाचौथ पर्व पर अपना एक्सपीरियंस हमसे शेयर किया-


1. भूमिका-विशाल सोनी, धमतरी

धमतरी के मैत्री विहार कालोनी में रहने वाले भूमिका और विशाल की शादी पिछले साल लॉकडाउन में हुई। इस समय भूमिका गर्भवती है, उन्होंने फल, नारियल पानी और जूस के साथ आज का व्रत पूर्ण किया और सुखी दाम्पत्य का आशीर्वाद माँगा।



2. पूजा-मनीष सेन, रायपुर

रायपुर के अवंती विहार में रहने वाले पूजा और मनीष कुछ महीने पहले कोरोना काल मे बहुत ही बुरे दौर से गुजरे, जहाँ उनका बेटा शिवेश किसी कारण से बच्चों के अस्पताल में एडमिट था, वहीं उसी समय में मनीष कोरोना के मुश्किल हालात को झेलते हुये दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट थे। इस वर्ष करवाचौथ के अवसर पर कपल ने स्वस्थ, सुखी और संपन्न दाम्पत्य जीवन की कामना साथ मे पूजा करके की।



3. ममता-उमेश भार्गव, रायपुर

उमेश अहमदाबाद के इंटरनेशनल कंपनी में कार्य करते हैं, वहीं फैमिली कंडीशन की वजह से ममता अपनी बेटी रुही के साथ रायपुर के अशोका इम्प्रेशन में निवासरत हैं। इन्हीं कारणों से इस वर्ष जोड़े ने वीडियो कॉल के माध्यम से करवाचौथ का व्रत मनाया, उन्होंने वीडियो कॉल से ही चाँद और पति के चेहरे को निहारकर खुशहाल जीवन जीने की कामना की।



4. दिव्या-अतुल श्रीवास, पुणे

कुछ महीने पहले ही दिव्या और अतुल की शादी लॉकडाउन में करीबियों के बीच हुई थी। शादी के बाद पहले करवाचौथ के लिए दिव्या ने पहले से ही पूरी तैयारी पूर्ण कर ली थी, बड़ो के बताये अनुसार नव दाम्पत्य ने विधिवत पूजा कर सफल,समृद्ध और संयम पूर्ण जीवन का आशीर्वाद माँगा।


साथ में कपल्स ने यह भी बताया कि चाँद देखने के लिए उन्हें कुछ वक्त इंतज़ार करना पड़ा। रायपुर में करीब 8.30 बजे के आस-पास चाँद नज़र आया और विधिवत पूजा कर व्रतहारियों ने अपना व्रत खोला। भारत- पाकिस्तान मैच होने के बाद भी साथ में समय बिताते हुए व्रत पूर्ण करने को कपल्स ने इसे क़्वालिटी टाइम कहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *