भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरुआत हुई। कारोबार के आखिरी दिन शेयर बाजार में फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट आई है। लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी से गिरावट आई। इस गिरावट से आज शेयर बाजार में निवेशकों को 5.59 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोटक बैंक और HDFC दोनों में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसके साथ आज नजर RIL के शेयरों पर भी है।
अरामको के साथ रिलायंस की डील रद्द होने के बाद कंपनी के शेयरों पर सभी नजर बनाए हुए हैं।इसकी एक बड़ी वजह दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना का फिर से बढ़ता प्रकोप है, और इससे आशंकित निवेशक काफी सहमे नजर आ रहे है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर ही दवा कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में रहे, जबकि ऑटो मोबाइल, स्टील, फाइनेंस और ऊर्जा सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट जारी है।शेयर बाजार की शुरुआत से पहले प्री-ओपन सेशन में ही सेंसेक्स में गिरावट देखी गई। बाजार खुलने पर ये करीब 720 अंक गिर गया और 58,075.93 अंक पर खुला। जबकि गुरुवार को सेंसेक्स बढ़त के रुख के साथ 58,795.09 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में बाजार लगातार टूट रहा है और 11 बजे के आसपास इसमें 1422 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स अभी 58,000 अंक से काफी नीचे कारोबार कर रहा है।
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ डॉक्टर रेड्डीज का शेयर ही ग्रीन जोन में बना हुआ है। जबकि मारुति सुजुकी के शेयर में सबसे बड़ी करीब 2.5% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद मे ये 3.7% तक गिर गया और इससे भी ज्यादा 3.92% की गिरावट टाइटन के शेयर में देखी गई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी का हाल भी बुरा रहा। निफ्टी की शुरुआत भी कमजोर रही और ये करीब 250 अंक की गिरावट के साथ 17,338.75 अंक पर खुला। जबकि गुरुवार को ये 17,536.25 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में निफ्टी 430 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे के आसपास ये 17,112.70 अंक पर रहा।निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में सिप्ला का शेयर सबसे अधिक बढ़त 1.43% के साथ कारोबार कर रहा है। बाकी डॉक्टर रेड्डीज और सन फार्मा ग्रीन जोन में बने हुए हैं।
इसके अलावा बाकी सभी 47 शेयर रेड जोन में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ONGC के शेयर में 3.19% की देखी गई है। बाद में टाटा मोटर्स का शेयर ओएनजीसी से अधिक करीब 5.21% गिर गया।शेयर बाजार में गिरावट के बीच टारसंस प्रोडक्ट्स का शेयर 5.74% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। कंपनी ने आईपीओ के वक्त शेयर का प्राइस 662 रुपये तय किया था और शुक्रवार को लिस्टिंग के समय ये 700 रुपये पर खुला।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...