योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना संक्रमितों के शत प्रतिशत उपचार का दावा करते हुए पहली आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ मंगलवार को लांच की। हरिद्वार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोरोनिल को लांच किया गया जिसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया। बाबा रामदेव ने कोरोनिल के साथ श्वासारि वटी और अणुतेल को भी लांच किया।
बाबा रामदेव ने कहा कि श्वासारि वटी श्वसन प्रणाली को मजबूत करने वाली दवा है। यह सर्दी, जुकाम और बुखार में ली जाने वाली दवा है। अणुतेल को सुबह में नाक में डालना होता है। कोरोनिल में मौजूद तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। कोरोनिल को खाने के बाद दिन में तीन बार लेना है। बाबा रामदेव का दावा है कि यह दवा तीन से सात दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को ठीक कर देगी। कोरोनिल को बनाने के लिए पतंजलि शोध संस्थान तथा राजस्थान में जयपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने मिलकर शोध किया है। इस दवा का निर्माण दिव्यफार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद मिलकर करेंगे। यह दवा कुछ दिनों में पतंजलि फार्मेसी में उपलब्ध होगी।
योग गुरु बाबा रामदेव का संस्थान पतंजलि ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को साइंटिफिक डिटेल के साथ पेश किया है। पतंजलि योगपीठ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल की टेस्टिंग में अच्छे रिजल्ट मिले हैं। दवा लॉन्चिंग के अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज पतंजलि परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। मानवता की सेवा में विनम्र प्रयास पूरा होने की खुशी आप सब से साझा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। पतंजलि के सभी वैज्ञानिकों और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल यूनिवर्सिटी के सभी डॉक्टरों को बधाइयां…आपका प्रयास आज साकार हो रहा है। आयुर्वेद अब अपने अतीत के वैभव को प्राप्त कर शक्ति संपन्न बनेगा।
उन्होंने कहा कि पतंजलि सेवा का दूसरा नाम है यह शब्दों से नहीं कर्मों से झलकता है। आज ऐसा लग रहा है, मानो कोई स्वप्न देख रहे हों, स्वप्न को साकार होते भी स्वप्न लगे यह पहली बार अनुभव हो रहा है। करोड़ों की पुकार व आशा का केंद्र पतंजलि है, तो हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...