Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी (12 DEC-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी (12 DEC-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)



राजभवन और सरकार में फिर तनातनी

कहते हैं राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एक तरफ ग्राम पंचायतों को नगरीय संस्थाओं में तब्दील करने के सरकार के फैसले से नाराज हैं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकारी विश्वविद्यालयों में राज्य के बाहर के लोगों को कुलपति नियुक्त करने से खफा हैं। दोनों के बीच परोक्ष तौर से सार्वजानिक तीर भी छोड़े जाने लगे हैं। चर्चा है कि ताजा विवाद डॉ. रामशंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन दुर्ग का प्रथम कुलपति बनाए जाने से शुरू हुआ है। डॉ. कुरील वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ हार्टीकल्चर टेक्नोलॉजी गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश में डायरेक्टर हैं। इसके पहले वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं। कहा जाता है कि यहां डॉ. कुरील ने कार्यकाल खत्म होने के एक दिन पहले कइयों को सेवावृद्धि देकर चर्चा में आ गए तो नई संस्था में उन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप चस्पा हो गया। पाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है और वहां स्थापित वानिकी विश्वविद्यालय में डॉ. रामशंकर कुरील की नियुक्ति उन्हें नहीं भा रही है। इसके पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति बलदेव भाई शर्मा को नियुक्त किए जाने पर बवाल मचा था। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का कुलपति डॉ ए. डी वाजपेयी को बनाए जाने से भी सरकार में बैठे लोगों के मुंह-कान फूल गए थे। अब देखते हैं ताजा विवाद क्या रंग लाता है।

संगीत विवि की कुलपति ममता को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ सरकार इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति के रिटायरमेंट की उम्र अधिकतम 65 से बढ़ाकर 70 साल करने जा रही है। इसके लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा संशोधन विधेयक लाए जाने की खबर है। राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की सेवानिवृति की उम्र 70 साल है। कहते हैं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति की सेवा शर्तों में बदलाव से सीधा फायदा तो वर्तमान कुलपति ममता चंद्राकर को होना है। जुलाई 2020 में संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं ममता की उम्र अभी 63 वर्ष बताया जा रहा है। 65 की उम्र में रिटायरमेंट हो जाने से उन्हें एक-डेढ़ साल का नुकसान हो रहा है। 70 की उम्र करने पर वे आगे भी कुलपति रह सकती हैं।

जिला बनने से पहले विवाद

एक कहावत है -“जल्दी का काम शैतान का, देर का काम रहमान का”। लगता है ऐसा ही कुछ कोरिया जिले को विभाजित कर मनेन्द्रगढ़ को अलग जिला बनाने के निर्णय में हो गया। कहा जा रहा है कि जिला बनने से पहले ही कोरिया और मनेन्द्रगढ़ वालों में सीमा को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। कहते हैं मनेन्द्रगढ़ के लोग खड़गवां को अपने जिले में शामिल कराने के पक्ष में हैं तो कोरिया वाले अपने में रखना चाहते हैं। माना जा रहा है कि मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी जिले में खड़गवां शामिल नहीं हुआ तो वह काफी छोटा जिला होगा और कोरिया से चला गया तो उसका क्षेत्र काफी कम हो जाएगा। यह तनातनी चल रही है। उम्मीद है कि नया जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी जनवरी 2022 में अस्तित्व में आ जाएगा। देखते हैं तब तक कोई हल निकलता है या फिर खींचतान बनी रहती है।

व्यवसायी ईडी के लपेटे में

कहते हैं छत्तीसगढ़ के एक व्यवसायी प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) के फेर में फंस गए हैं। कहा जाता है राज्य के एक उद्योग नगरी से अपना कारोबार समेट कर उन्होंने आजकल राजधानी में डेरा जमा लिया है। उन्हें राज्य के एक ब्यूरोक्रेट का संबंधी बताया जा रहा है।उनके द्वारा न्यायधानी में रियल इस्टेट कारोबार में बड़े निवेश की चर्चा है। कहा जा रहा है कि कुछ साल पहले आयकर और ईडी के एक छापे में उनके निवेश से जुड़े कुछ कागज मिले थे , उस आधार पर ईडी ने उन्हें घेरा है और समन जारी कर तलब कर लिया।

महंगी गाड़ी की सवारी के शौकीन मंत्री जी

कहते हैं राज्य के एक मंत्री जी महंगी गाड़ी में सवारी करने के लिए चर्चित हो गए हैं। कहते हैं मंत्री जी सरकारी गाड़ी छोड़कर अपनी महंगी गाड़ी में सवारी करना पसंद करते हैं। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री जी को फड़फड़ाने नहीं दे रहे हैं और उन पर अफसरों के जरिये लगाम कस दिया है , जिसका वे कहीं -कहीं रोना भी रोते रहते हैं। मंत्री जी भी समय का इंतजार कर रहे हैं।

रेडी टू ईट फूड और कांग्रेस नेता

कहते हैं रेडी टू ईट फूड सप्लाई चैन में बदलाव के पीछे उत्तरप्रदेश के एक कांग्रेस नेता की सोच है। कहा जाता है कि कांग्रेस नेता राजनीति में आने से पहले ब्यूरोक्रेट थे और मायावती की सरकार में मुख्यमंत्री के दाहिने हाथ थे। छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट फूड सप्लाई के धंधे में उतरने की रणनीति बना रहे उत्तरप्रदेश के कारोबारी से ब्यूरोक्रेट के मधुर संबंध बताये जाते हैं। ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आए नेताजी का पुत्र भी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा चुका है। यह अलग बात है उन्हें जीत नहीं मिल सकी और अब नेताजी भी संसद सदस्य नहीं हैं , पर पुराने संबंधों से दांवपेच तो चल ही सकते हैं।
जल संसाधन विभाग में तदर्थवाद

कहते हैं जल संसाधन विभाग में एक तरफ पदोन्नति के लिए कई इंजीनियर बांट जोह रहे हैं , वहीँ सरकार उन्हें प्रमोशन देना छोड़कर संविदा और सांख्येत्तर वालों को ऊँची कुर्सी देकर काम चला रही है। कहा जा रहा है कि सांख्येत्तर वाले सब इंजीनियरों ने तो ऊँचा ओहदा सोचा ही नहीं था , उन पर सरकार की मेहरबानी हो गई। कहावत है बिल्ली के भाग से छींका टूटा , ऐसा ही कुछ संयोग बन बैठा जलसंसाधन विभाग के सांख्येत्तर सब इंजीनियरों के साथ। अब मलाई खाने को मिले, तो कौन छोड़े। सरकार ने रिटायरमेंट के बाद कुछ अफसरों को संविदा नियुक्ति देकर उन पर भी कृपा बरसा दी है।

Read Also  आज का राशिफल

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *