मुस्लिम एकजुटता ने रोका उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के 300 के पार का लक्ष्‍य

उत्‍तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक नया चेहरा दिखाया है। इस संप्रदाय ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी ( सपा )  के मुखिया अखिलेश यादव के साथ खड़ी हो गई। असदउद्दीन ओवैसी समेत मुस्लिम समाज के दूसरे चेहरों की ओर उसने देखना भी गंवारा नहीं समझा। यही वह वजह रही, जिसने मोदी लहर में खिले कमल के फूल को इस बार कई सीटों पर खिलने नहीं दिया।
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोट बैंक ने न केवल साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी, बल्कि सपा को मजबूत विपक्ष के रूप में खड़ा कर दिया। 2017 के चुनाव में 24 मुस्लिम विधायक चुने गए थे, जिनमें 17 सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार मुस्लिम वोट बैंक ने अपनी भागीदार बढ़ाई है और कुल 34 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं, जिनमें 31 सपा के खाते में हैं। साफ है कि सपा के खेमे में इस बिरादरी के 14 विधायकों का इजाफा हुआ है।
मुस्लिम बहुल सीटों के समीकरणों को देखें तो यह तथ्य और साफ हो जाता है। मुहम्मदाबाद सीट पर 2017 में कमल खिला था, जहां भाजपा की अलका राय ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अलका राय को 1,22,156 वोट मिले थे, जो 53.25 प्रतिशत थे। बसपा से चुनाव लड़े माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी दूसरे स्थान पर थे, जिन्हें 89429 वोट मिले थे। इस बार भी अलका राय मैदान में थीं। सपा ने यहां सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे सुहैब उर्फ मन्‍नू अंसारी को प्रत्याशी बनाया। नतीजा रहा कि सुहैब 111443 वोट यानी 45.26 प्रतिशत मतों के साथ विजेता हो गये। अलका राय को 92624 वोट मिले। मुस्लिम मतदाताओं की लामबंदी के नतीजे में अलका राय को 37.64 प्रतिशत वोट ही मिल सके।
लखनऊ पश्चिम सीट पर कमल खिलता था। पिछले चुनाव में 93022 वोट (42.88 प्रतिशत) पाकर सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की थी। इस बार सपा ने इस सीट पर हाथी से उतरे अरमान खान को साइकिल पर बिठाया और अरमान 124497 (48.19 प्रतिशत) वोट हासिल कर सबको पीछे छोड़ने में कामयाब रहे। भाजपा प्रत्याशी अंजनी कुमार श्रीवास्तव को पार्टी का परंपरागत वोट मिला, लेकिन 116313 (45.03प्रतिशत) वोट समीकरण बदलने को नाकाफी था। बसपा ने भी इस सीट से मुस्लिम उम्मीदवार कायम रजा खान को उतारा था, लेकिन उनके खाते 10061 (3.89 प्रतिशत) वोट ही आया।
कुछ ऐसा ही हाल कांठ सीट का भी रहा। जहां 2017 में राजेश कुमार सिह चुन्नू ने 76307 (30.29 प्रतिशत) मतों के साथ कमल खिलाया था। इस सीट पर सपा के अनीसुर्रहमान को 73959 (29.36 प्रतिशत) वोट व बसपा के मुनासिर को 43820 (17.40 प्रतिशत) मत मिले थे। इस सीट पर एआइएमआइएम के फिजाउल्ला चौधरी ने भी दावेदारी की थी और 22908 (9.09 प्रतिशत) वोट हासिल किये थे। तीन मुस्लिम उम्मीदवारों में बंटे वोट ने तब भाजपा की राह आसान कर दी थी, लेकिन इस बार सपा के कमाल अख्तर ने 134692 (49.19 प्रतिशत) वोटों के साथ बाजी मार दी। बसपा व कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवारों को इस बार यहां कुल मिलाकर 14 प्रतिशत वोट भी नहीं मिला। भाजपा की ओर से फिर ताल ठोंक रहे राजेश सिह इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा 91514 (33.42 प्रतिशत) वोट पाने के बाद भी हार गये।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...