Google Analytics Meta Pixel पायलट ने भाजपा का दामन थामा तो 49 सीटों पर खिलेगा कमल - Ekhabri.com

पायलट ने भाजपा का दामन थामा तो 49 सीटों पर खिलेगा कमल

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनाम उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की लड़ाई में ऐक्शन,  ड्रामा,  इमोशंस,  रोमांच और सस्पेंस का खेल जारी है। हालांकि यह कांग्रेस की आतंरिक लड़ाई है, लेकिन भाजपा पूरे घटनाक्रम पर सीधे नजर रखे है। पायलट भाजपा के संपर्क में होने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। वहीं भाजपा भी सियासी ड्रामे में खुद की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। मगर राजनीति अगर इतनी ही आसान होती जितनी दिखती है। यह भी ठीक है कि भाजपा-पायलट को हसरत भरी निगाहों से देख रही है। इसकी वजह है उनका जनाधार। वह अगर पायलट भाजपा के साथ आए तो उसे कम कम से कम 49 सीटों पर फायदा दिला सकते हैं।

हाल के सालों में राजस्थान की सियासत में दो विपरीत ध्रुव कहे जाने वाले गुर्जर और मीणा समुदाय की दूरियां बहुत हद तक सचिन पायलट के करिश्मे के कारण पट गईं। अतीत में आरक्षण के मुद्दे पर हुईं हिंसक झड़पों में दोनों ही समुदाय के कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद इनमें कटुता इस कदर बढ़ी कि दोनों के साथ आने के बारे में कोई सोच तक नहीं सकता था। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में पायलट ने इसे कर दिखाया।

2004 में पहली बार सांसद बनने के साथ ही पायलट ने गुर्जर-मीणा एकता की मुहिम चलाई थी, ताबड़तोड़ एकता रैलियां की थीं। उन्हीं की कोशिशों का नतीजा था कि एक दूसरे की कट्टर विरोधी माने जाने वाली दोनों जातियों ने 2018 में कांग्रेस की ऐसी झोली भरी कि बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। गहलोत के खिलाफ आर-पार की राजनीतिक लड़ाई में पायलट के साथ कम से कम 5 मीणा विधायक हैं जो इस समुदाय में उनकी स्वीकार्यता की गवाही देता है।

Read Also  सीबीआई ने एनएसई के पूर्व जीओओ आनंद सुब्रमणियन को किया गिरफ्तार

राजस्थान की 49 सीटों पर पायलट का सीधा असर

राजस्थान की राजनीति में गुर्जर और मीणा की अहम भूमिका है। एक अनुमान के मुताबिक राज्य की आबादी में 9 प्रतिशत गुर्जर तो 7 से 8 प्रतिशत मीणा हैं। दोनों को साथ मिलाकर देखें तो पूर्वी राजस्थान की 49 विधानसभा सीटों पर उनका दबदबा है। दौसा,  सवाई माधोपुर,  भरतपुर,  जयपुर ग्रामीण और करौली में दोनों ही जातियों की प्रभावशाली मौजूदगी है। दोनों को साथ लाने के लिए सचिन पायलट ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह खुद गुर्जर हैं।

पायलट ने बदल दिए थे समीकरण

पायलट सूबे की सियासत के परंपरागत जातिगत समीकरण को ध्वस्त कर नई इबारत लिखने में कामयाब हुए। यही वजह थी कि पिछले विधानसभा चुनाव में गुर्जर और मीणा का गढ़ कहे जाने वाले पूर्वी राजस्थान में भाजपा की हवा निकल गई। यहां की 49 में से 42 सीटों पर कांग्रेस के कब्‍जे में आ गई और भाजपा सत्ता से बाहर होना पड़ा।

ताक में बैठी है भाजपा

पायलट की लोकप्रियता सिर्फ उनके समुदाय गुर्जर या फिर मीणा तक में ही सीमित नहीं है। सभी वर्ग और समुदायों में उनकी ठीक-ठाक पहुंच है। यही वजह है कि राजस्थान में कांग्रेस के भीतर चल रही इस सियासी ड्रामे के बीच भाजपा ताक में बैठी है। भले ही भाजपा नेता मौजूदा राजनीतिक उठापटक में पार्टी की किसी भी भूमिका से इनकार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी पायलट की अहमियत का बखूबी अंदाजा है। पायलट भाजपा के लिए सत्ता की सीढ़ी बन सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *