प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरक जिंदगी के बारे में जानने के लिए अब आपको उनके ऊपर लिखी पुस्तकों के पन्ने पलटने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक क्लिक से आप उनके जीवन के अनछुए पहलुओं से परिचित हो सकेंगे। स्वयंसेवकों की पहल पर ‘मोदी स्टोरी” नामक वेबसाइट शुरू की गई है। वेबसाइट में प्रधानमंत्री के जीवन को करीब से देखने वालों के अनुभवों और यादों का संकलन है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पोती सुमित्रा गांधी कुलकर्णी ने यह वेबसाइट लांच की। वेबसाइट ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उनके पास प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी व्यक्तिगत यादें, राइट-अप, आडियो या विजुअल रूप में किस्से-कहानियां, फोटो या पत्र हों तो उसे साझा कर सकते हैैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने अपने टि्वटर हैैंडल पर इस वेबसाइट (मोदीस्टोरी.इन) को साझा करते हुए लिखा, ‘धैर्य और अनुग्रह की कहानियां, व्यक्तिगत मुलाकातों की जादुई यादें, एक मिलनसार व्यक्तित्व, एक निर्ण्ाायक राजनीतिक व्यक्तित्व को दर्शाती बातचीत, अब तक अनकही, अनसुनी कहानियां।” केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वेबसाइट को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘एक स्वयंसेवी समूह द्वारा अनूठी पहल को देखें! पीएम नरेन्द्र मोदी जी की यात्रा और सार्वजनिक जीवन में कार्य की दिलचस्प कहानियां और किस्से।”
गुजरात के डा. अनिल रावल ने 1980 के आसपास मोदी द्वारा उनके साथ यात्रा के दौरान सुनाई गई एक दिल दहला देने वाली कहानी साझा की है। डा. रावल ने मोदी से पूछा था, ‘आखिर में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपकी क्या प्रतिबद्धता है?” इस पर उन्होंने एक घटना को याद किया जब वह एक स्वयंसेवक के घर गए थे और वहां दोपहर का भोजन किया था।
पीएम मोदी को कोट करते हुए डा. रावल ने कहा, ‘स्वयंसेवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक झुग्गी में रहते थे। एक थाली में उन्होंने मुझे बाजरे की आधी रोटी और छोटी कटोरी में दूध परोसा। उनका बच्चा अपनी मां की गोद में बैठा था और उसकी नजर मेरी थाली में दूध की कटोरी पर थी। मैैंने पानी के साथ आधी रोटी खाई और दूध छोड़ दिया। मां ने दूध की कटोरी बच्चे को दी तो वह एक ही सांस में पूरा दूध पी गया। मेरी आंखों में आंसू आ गए। तभी मैैंने आखिरी व्यक्ति के उत्थान के लिए अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया।” इसी तरह गुजरात के रोहित अग्रवाल ने बताया कि किस तरह मोदी ने आपातकाल के दौरान ‘सरदारजी” (सिख) का वेष धारण कर लिया था और पुलिस के हाथों आने से बाल-बाल बचे थे।
पंजाब के भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों के लिए टाफी लेकर जाने की सलाह देते थे। मोदी ने अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में पंजाब में बहुत अधिक समय तक काम किया था। इसी तरह इस वेबसाइट में पीएम मोदी से जुडीं तमाम लोगों की यादों और अनुभवों को संकलित किया गया है। इनमें गुजरात के वडनगर स्थित जिस स्कूल में मोदी पढ़े थे उसके प्रिंसिपल रासबिहारी मनियार, 1990 के आसपास यात्रा के दौरान अक्सर जिनके घर में ठहरते थे वह शारदा प्रजापति, ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद शामिल हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...