Google Analytics Meta Pixel इमरान को झटका, पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली बहाल - Ekhabri.com

इमरान को झटका, पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली बहाल

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के फैसले को रद कर दिया। कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को प्रथमदृष्टया अनुच्छेद 95 का उल्लंघन है माना है। कोर्ट के फैसले को इमरान के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। इमरान को अब असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना होगा, जिसमें उनकी फजीहत होना तय है। कोर्ट ने नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे असेंबली की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिया है। 342 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए जरूरी 172 सदस्यों के मुकाबले फिलहाल उनके साथ करीब 140 सदस्य ही हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें हार का सामना करना होगा।
कोर्ट के इस फैसले से पाकिस्तान में लोकतंत्र को बल मिला है। विपक्ष ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। मुख्य विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने इसे संविधान में विश्वास रखने वालों की जीत बताया है। वहीं बिलावल भुट्टो और मरियम नवाज ने भी काफी खुशी जाहिर की है। ये लोग लंबे समय से इमरान के खिलाफ मोर्चेबंदी किए हुए थे। वहीं कोर्ट के इस फैसले से सेना के इस नजरिये की भी पुष्टि हुई कि इमरान को पद से हटाने के पीछे कोई विदेशी साजिश नहीं है।
उल्लेखनीय है इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े कासिम सूरी ने तीन अप्रैल को पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया और दावा किया कि यह सरकार गिराने के लिए ‘विदेशी साजिश” से जुड़ा था और इसलिए यह बनाए रखने योग्य नहीं था। कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया, जो प्रभावी रूप से बहुमत खो चुके थे।
चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल, जस्टिस इजाजुल अहसन, जस्टिस मोहम्मद अली मजहर मियांखेल, जस्टिस मुनीब अख्तर और जस्टिस जमाल खान मंडोखेल की पांच सदस्यीय पीठ ने सर्वसम्मत फैसले में संसद भंग करने को असंवैधानिक घोषित कर दिया। पीठ ने प्रधानमंत्री खान द्वारा राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को असेंबली भंग करने की सलाह को भी असंवैधानिक घोषित किया। अदालत ने स्पीकर को नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे सत्र बुलाने का आदेश दिया ताकि अविश्वास मत का आयोजन किया जा सके। फैसला सुनाए जाने से पहले सुप्रीम कोर्ट के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कोर्ट भवन के बाहर दंगा पुलिस बल तैनात किया गया था। अदालत परिसर में विपक्षी नेताओं का जमघट लगा रहा। हर किसी को फैसला जानने की उत्सुकता थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *