राज्य की खराब वित्तीय स्थिति का असर अब पंजाब के विधायकों पर भी पड़ने लगा है। करीब 2.75 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ के तले दबे पंजाब में जहां पिछले महीने कर्मचारियों का वेतन जारी करने में देरी हुई, वहीं इस महीने विधायकों का वेतन जारी नहीं हो पाया है। विधायक वेतन के इंतजार में हैं और उनकी स्थित यह है कि वह सामने आकर कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि कहीं लोगों में यह संदेश न चला जाए कि विधायकों को अपने वेतन की चिंता है। सत्ता और विपक्ष के विधायक इस बारे में खुलकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
एक कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी है तब से यह तीसरा-चौथा मौका है, जब वेतन समय पर नहीं दिया गया है। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायक भी दबी जुबान में वेतन नहीं आने का रोना रो रहे हैं। राज्य में 117 विधायक हैं और हर विधायक को प्रति माह 84,354 रुपये वेतन मिलता है। विधायकों को वेतन सरकारी कर्मचारियों का वेतन जारी होने के बाद मिलता है। आमतौर पर विधायकों का वेतन पांच तारीख तक जारी हो जाता है, लेकिन इस बार 11 तारीख तक भी वेतन नहीं मिला।
कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भले ही चुनाव से पहले इस बात का दावा करते थे कि खाली तो पीपा होता है, खजाना तो भरा होता है, लेकिन हकीकत यह है कि सरकार कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं दे पा रही है। पिछले महीने कर्मचारियों को भी सात तारीख को वेतन जारी हुआ था। एक अन्य विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यहां पर अगर आप (विधायक) अपनी लड़ाई लड़ते हैं तो आपको ही विलेन बना दिया जाएगा। लोगों को यह संदेश दिया जाएगा कि विधायक अपने वेतन की बात उठा रहे हैं। हकीकत यह है कि विधायक के भी अपने खर्च होते हैं और उसे भी वेतन की जरूरत होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...