Google Analytics Meta Pixel पुतिन बोले-भारत की सलाह के अनुरूप यूक्रेन से वार्ता को तैयार - Ekhabri.com

पुतिन बोले-भारत की सलाह के अनुरूप यूक्रेन से वार्ता को तैयार

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह ने असर दिखाया है। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन, यूक्रेन मसले का बातचीत के जरिये समाधान चाहते हैं। समस्या के समाधान के लिए रूस बातचीत कर सकता है लेकिन यूक्रेन इसके लिए तैयार नहीं है। साढ़े सात महीने से जारी यूक्रेन युद्ध के दौरान पश्चिमी देशों के भारी दबाव के बावजूद भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रूसी कार्रवाई का विरोध नहीं किया है। इतना ही नहीं भारत ने इस दौरान रूस से तेल की खरीद भी बढ़ा दी है।

 

सितंबर में उज्बेकिस्तान में हुए शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन से मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात में पुतिन से मोदी की कही बात-यह युद्ध का समय नहीं है…दुनिया भर में चर्चा में रही थी। इसी मुलाकात में मोदी ने बातचीत के जरिये यूक्रेन समस्या के समाधान की सलाह दी थी। बाद में मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भी फोन पर यही सलाह दी थी।

 

कजाखस्तान में मीडिया से वार्ता में पुतिन ने उसी का उल्लेख किया। पुतिन ने कहा, भविष्य में यूक्रेन ने आतंक पैदा करने वाला अन्य कोई कृत्य किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही खाद्यान्न् आपूर्ति के लिए काला सागर से उसे दिया रास्ता भी रोक दिया जाएगा। महीनों तक यूक्रेन के आवागमन का समुद्री मार्ग बंद रखने के बाद संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये के हस्तक्षेप से रूस जुलाई में काला सागर का मार्ग खोलने के लिए तैयार हुआ था। एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने यूक्रेन में जल्द कोई बड़ी कार्रवाई से इन्कार किया। कहा कि वह यूक्रेन की हरकत देखकर कदम उठाएंगे।

Read Also  कलेक्टर ने नशा छोड़ने एवं समाज के मुख्यधारा से जुड़ने कि की अपील

 

उल्लेखनीय है कि सोमवार और गुरुवार को रूस ने यूक्रेन में बड़े हवाई हमले किए थे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के लिए किसी तरह का पश्चाताप या हिचक होने से इन्कार किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

कृषि विश्वविद्यालय में डाॅ. एम.पी. ठाकुर समेत चार को भावभीनी विदाई

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।  ...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...