Google Analytics Meta Pixel दिल्ली -लंदन के बीच चलेगी बस, बस 70 दिन में करवाएगी 18 देशों की सैर - Ekhabri.com

दिल्ली -लंदन के बीच चलेगी बस, बस 70 दिन में करवाएगी 18 देशों की सैर

आप अब दिल्ली से लंदन तक की यात्रा बस से कर सकेंगे। यह सुनकर भले हैरानी हो, लेकिन यह बिलकुल सच है। दरअसल एडवेंचर ओवरलैंड नामक कंपनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर इस तरह यात्रा करवाने की घोषणा की है। इसमें कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह दुनिया की महानतम बस यात्रा होगी। अगले साल शुरू होने वाली इस यात्रा नाम ‘बस टू लंदन’ रखा गया है। यह दिल्ली से लंदन के बीच पहली बस सेवा होगी।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह यात्रा भारत से शुरू होगी और यूनाइटेड किंगडम में समाप्त होगी। कंपनी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट कर बताया है कि यह यात्रा 70 दिन में पूरी होगी। जो दुनिया के 18 देशों से होकर 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान यात्री म्यांमार,  थाइलैंड,  लाओस, चीन, किर्गस्तिान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लात्विया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा करेंगे।

कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं में लिखा है कि वे इस यात्रा के लिए अगले साल तक का इंतजार नहीं कर सकते। एक यूजर ने लिखा, जब से इस यात्रा के बारे में पढ़ा रोमांच से भर गया हूं। एक दूसरे ने लिखा है, काश! मैं ये यात्रा अभी कर पाता। एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट पर टिप्पणी की है- मैंने अभी से इस यात्रा के बारे में सोचना शुरू कर दिया है।

साल 2021 में दिल्ली से लंदन जाने वाले इस ट्रिप में केवल 20 यात्री ही हिस्सा ले सकें। इस बस की सभी सीटें बिजनेस क्लास की होंगी। बस में 20 यात्रियों के अलावा एक चालक, सहायक चालक, ऑर्गेनाइजर कंपनी का एजेंट और एक गाइड होगा। 18 अलग-अलग देशों की यात्रा में गाइड भी बदलते रहेंगे, ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। इस ट्रिप पर जाने के लिए संबंधित यात्री को 10 देशों के वीजा की जरूरत होगी। इसका इंतजाम भी कंपनी द्वारा ही किया जाएगा।

Read Also  बांग्लादेश सरकार का भारत विरोधी चेहरा बेनकाब

अलग-अलग देशों की यात्रा करने का सपना देखने वालों के लिए यह काफी अच्छा मौका हो सकता है। ट्रिप पर लोगों के ठहरने का इंतजाम 4 स्टार और 5 स्टार होटेल में किया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को काफी भारी रकम भी खर्च करनी पड़ेगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार,  दिल्ली से लंदन जाने वाली इस बस के टिकट के लिए आपको 15 लाख चुकाने होंगे। जो लोग 15 लाख इकट्ठे देने में असर्थ हैं, वे किस्त के रूप में भी किराया चुका सकते हैं। ट्रैवल कंपनी का फाउंडर का कहना है कि वे और उनके साथी साल 2017, 2018 और 2019 में भी कार से दिल्ली से लंदन का सफर कर चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *