Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री अनुष्का ने लिखा- विराट, हार के बाद कई बार आपकी आंखों में आंसू देखे - Ekhabri.com

अभिनेत्री अनुष्का ने लिखा- विराट, हार के बाद कई बार आपकी आंखों में आंसू देखे

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। अनुष्का ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में विराट अपने पीछे जो विरासत छोड़ जा रहे हैं, उन्हें उस पर गर्व है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपने 33 वर्षीय विराट की कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे।
अनुष्का ने लिखा, ‘मुझे साल 2014 का वो दिन याद है जब आपने मुझे बताया था कि एमएस (धौनी) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के कारण आपको कप्तान बनाया गया है। मुझे उस दिन एमएस और आपके साथ हुई वो बातचीत याद है, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था कि जल्द ही आपकी दाढ़ी के बाल पकने लगेंगे। हम सब इस बात पर खूब हंसे थे। उस दिन से लेकर अब तक, मैं आपकी दाढ़ी पकने से भी बढ़कर बहुत कुछ देख चुकी हूं। मैंने विकास देखा है। जबरदस्त विकास। आपके इर्द-गिर्द और आपके अंदर। और हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपका विकास और आपके नेतृत्व में टीम को मिली उपलब्धियां देख मुझे बेहद गर्व है। लेकिन, जो विकास आपके अंदर आया है, उस पर मुझे ज्यादा नाज है।”
अनुष्का ने 2014 के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस वक्त दोनों बहुत भोले थे। उन्हें लगता था कि अच्छी नीयत और सकारात्मक सोच व प्रयास जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि ये गुण जरूरी हैं, लेकिन कई चुनौतियां भी साथ लेकर आते हैं। अनुष्का ने लिखा, ‘आपने जिन चुनौतियों का सामना किया उनमें से कई मैदान तक सीमित नहीं थीं। लेकिन, इसी का नाम तो जिंदगी है ना? यह उन मोर्चों पर आपका इम्तिहान लेती हैं, जिनके बारे में आप सोचते तक नहीं हैं। मुझे गर्व है कि आपने किसी भी चुनौती को अपनी अच्छी नीयत के आड़े नहीं आने दिया। आप हमेशा सही के लिए खड़े हुए। आपने अपने शानदार नेतृत्व से एक मिसाल कायम की। आप जीत के लिए जी-जान लगा देते थे। हार के बाद कई बार मैंने आपकी आंखों में आंसू देखे हैं। आपके मन में हमेशा यही सवाल रहता था कि क्या कुछ और किया जा सकता था। आप ऐसे ही हैं और दूसरों से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। आप साफदिल और बेबाक हैं। दिखावा आपको अच्छा नहीं लगता। आपकी यही खूबी आपको मेरी और आपके प्रशंसकों की नजरों में महान बनाती है।”
33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बेटी वामिका इस बात की गवाह होगी कि भारतीय टीम की कप्तानी ने कैसे न सिर्फ एक क्रिकेटर, बल्कि एक पिता के रूप में भी विराट के अस्तित्व को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...