Google Analytics Meta Pixel बंगाल की मार्केट में लटकता मिला BJP विधायक का शव - Ekhabri.com

बंगाल की मार्केट में लटकता मिला BJP विधायक का शव

बंगाल के दिनाजपुर के गांव बिंदल में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव लटका मिला। विधायक गांव बिंदल के ही रहने वाले थे। भाजपा ने इसे हत्या बताया है। विधायक देवेंद्र सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया कि उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ का शव उनके गांव बिंदल में रस्सी से लटका मिला। मगर यह आत्‍महत्‍या नहीं है, बल्कि पहले उनकी हत्या की गई,  इसके बाद लटका दिया गया। उधर विधायक के परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा आसपास को लोगों का स्पष्ट मानना है कि बीजेपी विधायक की पहले हत्या कर दी गई और बाद में शव को दुकान से लटका दिया गया। पुलिस ने विधायक का शव कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी से इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। मैं पश्चिम बंगाल के सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।’

देवेंद्र नाथ रॉय 2016 में सीपीआईएम के टिकट पर उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमटाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वे 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

कांकेर नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *