केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक अहम फैसला लेते हुए कुछ पैन धारकों के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की है। यह नियम उन लोगों पर लागू होगा, जिन्होंने 1 अप्रैल 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए पैन बनवाया था। अब उन्हें अपने वास्तविक आधार नंबर से पैन को अपडेट करना अनिवार्य होगा, वरना उनका पैन निष्क्रिय हो सकता है।
CBDT के नए निर्देश के तहत, जिन लोगों ने आधार नंबर की जगह एनरोलमेंट आईडी से पैन लिया था, उन्हें अब यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह कदम आयकर अधिनियम की धारा 139AA(2A) के तहत उठाया गया है। सरकार का मकसद वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाना और फर्जीवाड़े पर लगाम कसना है। बजट 2025 में एनरोलमेंट आईडी से पैन बनाने की सुविधा 1 अक्टूबर 2024 से बंद कर दी गई थी।
हालांकि अभी प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए आधार को पैन से जोड़ा जा सकेगा। सामान्य पैन-आधार लिंकिंग की तरह ही कदम उठाने होंगे। अगर पैन धारक 31 दिसंबर 2025 तक यह अपडेट नहीं करते, तो 1 जनवरी 2026 से उनका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। इसके बाद आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने, टैक्स रिफंड लेने, TDS/TCS क्लेम करने और फॉर्म 15G/15H जमा करने में परेशानी होगी। साथ ही, टैक्स रिफंड पर ब्याज भी नहीं मिलेगा।
पैन 10 अंकों का कोड है, जो टैक्स और वित्तीय लेनदेन के लिए जरूरी है, जबकि आधार 12 अंकों का पहचान नंबर है। सरकार दोनों को जोड़कर डुप्लीकेसी खत्म करना चाहती है। यह नियम उन लोगों के लिए राहत भी है, जिन्हें पहले एनरोलमेंट आईडी से पैन मिला था, लेकिन अब उन्हें समय रहते इसे अपडेट करना होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...