रायपुर। समाज सेवा के नाम पर 300 से अधिक गरीब महिलाओं के बैंक खाते खुलवाकर करोड़ो की ठगी करने वाली आरोपित शोभा ठाकुर के सहयोगी फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं। उन सभी के आसपास के जिले में छिपे होने की संभावना है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। सोमवार को आरोपित शोभा की पुलिस रिमांड खत्म हो रही है। उससे विस्तृत पूछताछ के लिए कोर्ट में पेशकर दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी है। पुलिस का दावा है कि, न्यू राजेंद्रनगर की एक महिला समेत दो सहयोगियों के नाम भी इसमें शामिल हैं, जो की सामने आए है। पुलिस उनके घर पहुंची तो वे नहीं मिले। इसमें शोभा के साथ आठ से 10 लोगों के शामिल होने के पुख्ता प्रमाण पुलिस को मिले हैं।
तीन महीने में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी
वहीं बिचौलिए का काम करते हुए शोभा ने पिछले तीन महीने में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं। हालांकि उसके बैंक खाते में केवल 90 हजार रुपये ही मिले हैं। पुलिस को शंका है कि, उसने पूरे पैसे संपत्ति में निवेश किए होंगे। शोभा को राजनीतिक और अपराधिक संरक्षण भी मिला हुआ था, इसलिए वह अब तक बचती रहीं हैं।
आठ माह पहले भाठागांव की पीड़ित महिलाओं से किया था संपर्क
बीएसयूपी कालोनी भाठागांव की कोमल शेंद्रे, योगिता शेंद्रे, राजुला बाग, रेशमा सोनी, दामिनी वर्मा, रीतू शेंद्रे, नंदिनी देवांगन, पूर्णिमा मांझी, सारिका सोनी, प्रीतम ध्रुव समेत 12 से अधिक पीड़ित महिलाओं का बयान पुलिस दर्ज कर चुकी है। महिलाओं ने बताया है कि जनवरी 2024 में खुद को नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर शोभा ठाकुर ने बीएसयूपी कालोनी में आना-जाना शुरू किया था। फिर महिलाओं की बैठक लेकर घर बैठे सिलाई, आचार, पैकिंग करने समेत अन्य रोजगार दिलाने की योजना बताई। संस्था का सदस्य बनने के लिए 50 से 100 रुपये लेकर रसीद भी दिया।
एक महीने तक महिलाओं को कोई रोजगार नहीं मिला तब कोमल शेंद्रे को संदेह हुआ। सात अगस्त को कोमल ने बैंक से जानकारी ली तब पता चला कि उसके बैंक खाते से बड़ी रकम का लेनदेन होने के साथ ही अन्य सभी महिलाओं के नाम पर खोले गए खाते से 15 करोड़ से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन हुआ हैं।
बैंक अधिकारी समेत कर्मचारी भी आये जांच के दायरे में
आरोप है कि, शोभा ने महादेव समेत अन्य बेटिंग एप के सटोरियों को बैंक खाता उपलब्ध कराया। इसमें अलग- अलग बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस रिमांड में आरोपित शोभा ने बताया कि, गरीब व जरूरतमंद बेरोजगार महिलाओं के साथ वह अक्सर अलग-अलग आयोजनों में शामिल होती थी। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को देखकर सटोरियों ने इसका फायदा उठाया। उन्हीं के कहने पर शोभा ने बैंको में महिलाओं के खाते खुलवाए और सटोरियों के हवाले कर दिए। इसके एवज में मोटी रकम हर महीने लेती रही। सटोरियों ने खाताधारकों को भी कमीशन देने कहा था, लेकिन शोभा ने किसी को एक रुपये तक नहीं दिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...