रायपुर, 6 जून 2025:बस्तर में नक्सलवाद की धुंध अब छंटने लगी है और इसकी जगह शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की नई किरणें दस्तक देने लगी हैं। कभी नक्सल हिंसा के प्रतीक रहे गांव अब बदलाव की मिसाल बन रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सली संगठन के शीर्ष कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में सीआरपीएफ ने शिक्षा गुरुकुल की स्थापना कर क्षेत्र में आशा की नई नींव रखी है।
सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे इस पहल में 100 से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली गई है। पूवर्ती, सिलगेर और टेकलगुड़ेम जैसे दुर्गम गांवों में शिक्षा का माहौल तैयार किया गया है। पहले जहां 2005 तक इन गांवों में सड़क तक नहीं थी, वहीं अब यहां शिक्षा की अलख जगाई जा रही है।
80 से अधिक बच्चे गुरुकुल से जुड़े
गुरुकुल में अब तक 80 से ज्यादा बच्चे नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कुछ बच्चे 100 किलोमीटर दूर कुआकोंडा के पोटाकेबिन आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह वो बच्चे हैं जिनके माता-पिता ने हिंसा और भय के माहौल से निकालकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए छात्रावासों में भेज दिया।
प्रशासन और सीआरपीएफ की संयुक्त पहल
डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के अनुसार क्षेत्र में तीन गुरुकुल सक्रिय हैं और बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। सीआरपीएफ कॉपी, किताब, स्टेशनरी की पूरी व्यवस्था कर रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने बताया कि बच्चों का सर्वे चल रहा है और पूवर्ती में स्थायी स्कूल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पढ़ाई छोड़ चुके 35 बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए पालकों से बातचीत की जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...