Google Analytics Meta Pixel हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस - Ekhabri.com

हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

प्रसिदध हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सपना समेत सभी आरोपी पर धोखाधड़ी और लोगों का विश्वास तोड़ने के आरोप हैं।

आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना पर एग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना,  उनकी मां,  उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने साल 2018 से सपना और उसके परिवार द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए नौ पन्नों की एफआईआर कराई है।

एफआईआर में शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर आरोप लगाया है कि जब बिग बॉस में जाने के बाद भी उनका करियर ढलान की ओर बढ़ रहा था तो सपना और उनके परिवार की कई मिन्नतों के बाद कंपनी ने उनका काम लिया था। बाद में सपना और उनके परिवार ने जरूरी कारण बताते हुए कंपनी से कई बार लाखों रुपये उधार के रूप में लिए और फिर पूरी रकम लौटाई भी नहीं। इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आज एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सपना चौधरी जल्द ही टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। सपना टीवी के एक नए शो का हिस्सा होंगी,  जिसके लिए वह एक प्रोमो शूट भी कर चुकी हैं। यह प्रोग्राम जल्द ही रिलीज भी होगा। यह एक क्राइम बेस्ड शो होगा, जिसका टाइटल- मौका ए वारदात होगा। ये शो सावधान इंडिया या क्राइम पेट्रोल जैसा हो सकता है। इसके हर एपिसोड में अलग-अलग स्टोरीज दिखाई जाएंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...