सोशल मीडिया पर ईयरगन के साथ रील बनाकर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। रायगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्यवाही की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह को कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर अपनी एक युवक द्वारा गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था।
पुलिस के अनुसार, इस प्रकार का प्रदर्शन आमजन में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न कर सकता है, जिसे कानून-व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर माना गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल को संबंधित इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जांच के दौरान इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक की पहचान वार्ड क्रमांक 09, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी दीदार अली (33 वर्ष), पिता निषार अली के रूप में हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दीदार अली वर्तमान में धरमजयगढ़ के बेहरापारा क्षेत्र में अपने जीजा के घर रह रहा है। संबंधित वीडियो धरमजयगढ़ के एक सार्वजनिक मार्ग पर बनाया गया था।
इसके बाद टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया एवं धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने युवक को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में दीदार अली ने बताया कि वीडियो में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि भले ही ईयरगन के लिए लाइसेंस अनिवार्य न हो, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर उसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित करना तथा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
धरमजयगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर दहशत का वातावरण निर्मित करने के आरोप में युवक के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। साथ ही युवक को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...