राजनीतिक दलों को इंटरनेट मीडिया से चुनाव प्रचार करना आसान नहीं होगा। चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर हैशटैग के जरिये होने वाले राजनीतिक प्रचार को चुनावी खर्चों में शामिल करने के संकेत दिए हैं। इनमें गूगल, फेसबुक, टि्वटर और इंस्ट्राग्राम आदि सभी शामिल होंगे। अब तक आयोग की इंटरनेट मीडिया पर ऐसे हैशटैग वाले प्रचार पर कोई निगरानी नहीं है। यह चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि इंटरनेट मीडिया के जरिये होने वाले चुनाव प्रचार पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए गठित एक उच्चस्तरीय कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद यह फैसला लिया है। कमेटी ने कहा कि हैशटैग वाले ट्वीट और पोस्ट के लिए इंटरनेट मीडिया को पैसा दिया जाता है। ऐसे में इन ट्वीट और पोस्टों को राजनीतिक दलों के खर्चों में शामिल किया जाए। साथ ही इन पर नजर रखने के लिए आयोग की ओर से बनाई गई मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) के नियमों के दायरे में लाया जाए। आयोग अभी तक इंटरनेट मीडिया के जरिये अलग-अलग तरीकों से किए जाने वाले प्रचार पर पूरी तरह निगरानी रखने में विफल रहा है, क्योंकि अभी उसके पास कोई तंत्र नहीं है।
आयोग ने यह संकेत ऐसे समय दिया है जब बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। साथ ही राजनीतिक दल मैदान से लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचार के लिए उतर चुके हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इससे पहले भी कई विशेषज्ञों ने इंटरनेट मीडिया के जरिये होने वाले प्रचार-प्रसार पर निगरानी और बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन हाल के चुनावों में वोटिग से ठीक पहले जब चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाता है, तब इंटरनेट मीडिया के जरिये वोटरों को लुभाने के लिए एक अलग तरह की मुहिम चलाई जाती है। यह चुनाव प्रचार का ही एक हिस्सा होती है, लेकिन अभी इस पर निगरानी नहीं रखी जाती है। कमेटी ने जिला स्तर पर निगरानी रखने के लिए एक एक्सपर्ट टीम के गठन का भी सुझाव दिया है, जो ऐसे प्रचारों पर होने वाले खर्च की जानकारी भी दे सके। आयोग इसे लेकर जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...