Google Analytics Meta Pixel अधिक दाम में बेच रहे थे खाद, कृषि विभाग ने 3 दुकानें सील की - Ekhabri.com

अधिक दाम में बेच रहे थे खाद, कृषि विभाग ने 3 दुकानें सील की

बलौदाबाजार । कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खाद दुकानों में लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत आज विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत भटगांव नगर के तीन खाद दुकान सील की गईं।
भटगांव क्षेत्र से उर्वरक अधिक दर पर विक्रय करने के शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके जांच हेतु स्थानीय उर्वरक निरीक्षक के उपस्थिति में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा छापेमारी की कारवाई की गई। भटगांव के स्थानीय कृषकों से संपर्क करने के पश्चात बयान प्राप्त कर मेसर्स प्रमोद कृषि केंद्र भटगांव का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में विक्रेता द्वारा अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने के साथ साथ कृषकों को बिल नहीं दिया जाना भी पाया गया। जो की उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 3(3) तथा 5 का स्पष्ट उलंघन है। इसी प्रकार मेसर्स राहुल हार्डवेयर, भटगांव एंव मेसर्स पुष्पराज केशरवानी में निरीक्षण के दौरान निर्धारित प्रपत्र में बिल बुक (फॉर्म एम) संधारित किया जाना नहीं पाया गया जोकि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 5 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों विक्रय केंद्रों को सील कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार पूर्व में भी छापेमारी के दौरान विकासखंड बलौदाबाजार के मेसर्स महादेव एंड खाद, लाहोद तथा मेसर्स न्यू किसान ट्रेडर्स, अर्जुनी के द्वारा भी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय किया जाना पाया जाने पर गोदाम सील कर उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। विकासखंड भाटापारा में ग्राम बोरसी में यदुनंदन कृषि सेवा केंद्र द्वारा केसीसी के माध्यम से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, से उर्वरक प्राप्त कर अपने निजी विक्रय केंद्र से अधिक दर पर कृषकों को खाद विक्रय किया जाना पाया गया था। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर उपलब्ध 50 बोरी उर्वरक जब्त कर नोटिस किया गया है। ग्राम करही बाजार में महामाया कृषि केंद्र द्वारा भी उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने के कारण गोदाम सील कर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जवाब प्राप्ति पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
कृषि विभाग द्वारा जमाखोरी एवं कालाबाजरी को रोकने के उद्देश्य से नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है । तथा विक्रेताओं को नियमानुसार ही उर्वरक विक्रय करने हेतु चेतावनी भी दी जा रही है। निरीक्षण दल में सहायक संचालक सतराम पैकरा,एस. डी.ओ. जय इंद्र कंवर,उर्वरक निरीक्षक एल. पी. देवांगन, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीमांचल गौड़ शामिल थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...