सुप्रीम कोर्ट ने धोखे, लालच और जबर्दस्ती धर्मांतरण पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप अगर सही हैं तो यह गंभीर बात है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों को मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के लिए खतरा हो सकता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह इसमें हस्तक्षेप करे और इसे रोकने के लिए कदम उठाए। शीर्ष कोर्ट ने केंद्र सरकार से 22 नवंबर तक हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है, साथ ही मामले को 28 नवंबर को फिर सुनवाई पर लगाने का आदेश दिया है।
जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की गई है। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने चेतावनी दी कि धोखे, प्रलोभन और धमकी के जरिये धर्मांतरण नहीं रोका गया तो बेहद कठिन स्थिति पैदा हो जाएगी। कोर्ट ने कहा कि याचिका में कथित धर्मांतरण के जो आरोप लगाए गए हैं अगर वे सही और सच हैं तो यह बहुत गंभीर मुद्दा है। यह राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों को मिली धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिकों की अंतरात्मा को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि केंद्र सरकार हलफनामा दाखिल कर अपना रुख स्पष्ट करे और बताए कि जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं व क्या उठाए जा सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि कोई भी अपनी मर्जी से धर्मांतरण कर सकता है, लेकिन जबरदस्ती या दबाव से धर्मांतरण नहीं हो सकता।
ओडिशा और मध्य प्रदेश ने पहले बनाए थे कानून
सरकार की ओर से पेश सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मुद्दे पर संविधान सभा में भी बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि पहले ओडिशा और मध्य प्रदेश का कानून बना था जिसमें धोखे, लालच, दबाव या जबरन मतांतरण पर रोक लगाई गई थी। उन कानूनों को इस कोर्ट में चुनौती दी गई थी और इस अदालत ने कानूनों को सही ठहराया था। उन्होंने कहा कि जनजातीय इलाकों में जबरन धर्मांतरण काफी ज्यादा है। कई बार तो पीड़ित यह जान ही नहीं पाता कि वह आपराधिक कृत्य का शिकार हो गया है, वह कहता है कि उसकी मदद की गई है।
देशभर में एक सा हो कानून
याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि इस बारे में अलग-अलग राज्यों को नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को कानून बनाना चाहिए क्योंकि अभी गाजियाबाद में धर्मांतरण होता है तो वह अपराध है, लेकिन दिल्ली के आनंद विहार में यह अपराध नहीं है। सभी जगह के लिए एक सा कानून होना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...