कीमती धातुओं के बाजार में मंगलवार, 6 जनवरी को बड़ा उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी ने नया ऑल टाइम हाई बनाते हुए एक किलो के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की। सुबह के कारोबार में चांदी 7,725 रुपये उछलकर 2,44,788 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि कारोबार बंद होने तक इसमें कुछ नरमी आई और भाव 6,087 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। एक दिन पहले चांदी 2,37,063 रुपये प्रति किलो थी।
सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 492 रुपये चढ़कर 1,36,660 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपये के ऑल टाइम हाई स्तर को छू चुका है।
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में सोने की कीमत में करीब 75 प्रतिशत और चांदी में 167 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर में कमजोरी, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की लगातार सोना खरीद प्रमुख वजहें हैं। वहीं चांदी की कीमतों को औद्योगिक मांग, सोलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में बढ़ता इस्तेमाल तथा वैश्विक सप्लाई को लेकर आशंकाएं सहारा दे रही हैं।
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का मानना है कि चांदी की मांग आगे भी मजबूत बनी रह सकती है और इसके दाम 2.75 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं। वहीं सोना भी साल के अंत तक 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...