डिजिटल होती दुनिया में साइबर अपराधी ठगी के लिए रोज नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी कर मोबाइल यूजर्स को कुछ खास नंबरों से आने वाले कॉल और मैसेज को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। सरकार ने चेतावनी दी है कि इन नंबरों से आने वाले मैसेज में खतरनाक मैलवेयर (वायरस) वाले लिंक छिपे हो सकते हैं। एक भी गलत क्लिक आपके फोन में वायरस इंजेक्ट कर सकता है, जिससे आपका निजी डेटा चोरी होने और बैंक खाता खाली होने का खतरा है।
सरकारी एजेंसी ‘इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने विशेष रूप से चार नंबरों की सीरीज को लेकर लोगों को आगाह किया है। एजेंसी के मुताबिक, अगर आपके फोन की स्क्रीन पर +92, +855, +86 या +880 से शुरू होने वाले नंबर दिखाई दें, तो उन्हें तुरंत इग्नोर करें। इनमें +92 पाकिस्तान का आईएसडी कोड है। साइबर अपराधी इस कोड वाले नंबरों से वॉट्सऐप या अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर संपर्क कर फंसाने की कोशिश करते हैं। वहीं, +855, +86 और +880 जैसे नंबर वीओआईपी (VoIP) यानी इंटरनेट से जनरेट किए गए वर्चुअल नंबर होते हैं। इन नंबरों को ट्रैक करना पुलिस और एजेंसियों के लिए बेहद मुश्किल होता है, यही वजह है कि हैकर्स इनका इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं।
आजकल हमारे स्मार्टफोन में ही सारे बैंकिंग और यूपीआई (UPI) ऐप्स मौजूद होते हैं, ऐसे में अगर हैकर्स को फोन का रिमोट एक्सेस मिल जाए, तो वे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं। ये अपराधी अक्सर वीपीएन (VPN) या वर्चुअल नेटवर्क का सहारा लेते हैं, जिससे इनकी लोकेशन का पता लगाना कठिन हो जाता है। सरकार ने साफ किया है कि ऐसे इंटरनेशनल नंबरों का इस्तेमाल ज्यादातर फ्रॉड के लिए ही किया जा रहा है।
सरकार ने सलाह दी है कि अगर आपके पास ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर से कॉल या मैसेज आता है, तो उसे रिसीव न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। सुरक्षा के लिहाज से ऐसे नंबरों की रिपोर्ट तुरंत दूरसंचार विभाग के ‘संचार साथी पोर्टल’ (Sanchar Saathi Portal) या ऐप पर करें। इसके अलावा, आप साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि समय रहते बड़ी मुसीबत से बचा जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...