Google Analytics Meta Pixel Lockdown में लोगों ने धड़ल्ले से खरीदी गर्भनिरोधक गोलियां और परीक्षण किटें - Ekhabri.com

Lockdown में लोगों ने धड़ल्ले से खरीदी गर्भनिरोधक गोलियां और परीक्षण किटें

पूरी दुनिया इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाए हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अमेरिका, इटली, स्पेन, भारत सहित कई बड़े देश इस महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी के चलते लगभग सभी देशों ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से देश भर में हुए लॉकडाउन के बीच जहां लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर किया, वहीं घरों में बंद होने के बावजूद विवाहिक जोड़े हर काम साथ-साथ कर रहे हैं। वे साथ मिल कर खाना बना रहे हैं, घरों की सफाई कर रहे हैं, साथ ही कपड़े भी धो रहे हैं और इस बीच उनके बीच शारीरिक क्रीड़ा भी बढ़ी।

हालांकि, वे इस दौरान अनवांटेड प्रिगनेंसी को टालना भी चाहते हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन के इन दिनों में कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियों आदि की मांग में तेजी से इजाफा इजाफा हुआ है। यही नहीं इन दिनों प्रिगनेंसी टेस्ट कार्ड की मांग में तो 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

बता दें कि देश में करीब 3 महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जो कि हैरान कर देने वाली हैं। दरअसल Dunzo ऐप ने लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या सबसे ज्यादा बिका, उसकी रिपोर्ट पेश की है, जिसके मुताबिक लोगों ने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा हैंडवाश, कंडोम, प्रिगनेंसी किट और गर्भनिरोधक दवा को खरीदा है। Dunzo ऐप की रिपोर्ट के मुताबिक 1 मार्च से 31 मार्च के बीच बेंगलुरु और पुणे के लोगों ने ऐप पर सबसे ज्यागा प्रिगनेंसी किट आर्डर किया तो वही चेन्नई-जयपुर के लोगों ने हैंडवॉश को खरीदा, जबकि मुंबई के लोगों ने सबसे ज्यादा इस ऐप से कंडोम खरीदे तो वहीं हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा I-Pills का ऑर्डर किया।

Read Also  इस जिले में बढ़ा लॉक डाउन, मिलेगी कुछ रियायत

गौरतलब है कि ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी Dunzo पर कॉफी से लेकर कंडोम तक सब मिलता है और ये 24 घंटे डिलीवरी करने वाली कंपनी है। Dunzo का एक हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है और अभी Dunzo की सर्विसेज बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली, चेन्नई, गुड़गांव और हैदराबाद में हैं।

अपोलो फार्मेसी की गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित आउटलेट के एक फार्मासिस्ट का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और प्रिगनेंसी किट की बिक्री बढ़ गई है। पर, उन्होंने इस बारे में कोई नंबर शेयर करने से मना कर दिया। इस बारे में सिर्फ इतना बताया कि लॉकडाउन से पहले महीने में गर्भ निरोधक गोली की पांच-छह डिब्बे बिक जाते था, लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के दौरान एक हफ्ते में ही 10 से ज्यादा डिब्बे बिक रहे हैं। यही हालत कंडोम और प्रिगनेंसी टेस्ट कार्ड का भी है।

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में जन औषधि आउटलेट में काम करने वाले एक फार्मासिस्ट का कहना है कि उनके यहां कंडोम की बिक्री में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है जबकि प्रिगनेंसी टेस्ट कार्ड की बिक्री तो 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। उनका कहना है कि जन औषधि में प्रिगनेंसी टेस्ट कार्ड की कीमत महज 20 रुपए है जबकि अन्य कंपनियों का कार्ड 50 रुपए में आता है। इसलिए कोई भी ग्राहक इन दिनों दो से कम टेस्ट कार्ड तो खरीद ही नहीं रहा है। उनके मुताबिक सामान्य दिनों में एक हफ्ते के दौरान 5-7 टेस्ट कार्ड ही बिकते थे जबकि इस समय हर रोज इतने कार्ड बिके। उनका कहना है कि लोग घर में ही जांच कर संतुष्ट होना चाहते हैं कि कहीं प्रिगनेंसी की तो स्थिति नहीं है। यही स्थिति गर्भ निरोधक गोलियों की भी है।

Read Also  कोरोना से बड़ी राहत: 24 घंटे में केवल 12,584 केस आए

दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के सीएमओ और मनोचिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि आमतौर पर जब लोग तनावमुक्त और फुर्सत के क्षणों में रहते हैं, तभी खुल कर शारीरिक क्रिया का आनंद लेते हैं। लॉकडाउन में अमूमन व्यक्ति फुर्सत में ही हैं, इसलिए ऐसा होना स्वाभाविक है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *