Google Analytics Meta Pixel अगवा कर युवक का मर्डर-सभी 6 आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

अगवा कर युवक का मर्डर-सभी 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सोमवार को रायपुर के माना में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यहां इसी इलाके में रहने वाले विजेंद्र उर्फ लल्ला मारकंडे की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के नाम नेताई मंडल, अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, संजय तांडी, रोहित उर्फ सागर और नानक तनेजा हैं। इनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि रविवार की रात विजेंद्र का रवि साहू के ढाबे में विवाद हुआ था। चाकू मारकर उसकी हत्या की गई। रवि साहू कोतवाली इलाके का पुराना बदमाश है। इसी के ढाबे में विजेंद्र का लड़कों से विवाद हुआ। खबर है कि रवि साहू के कहने पर ही विजेंद्र की हत्या कर दी गई। फिलहाल रवि साहू पर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है और ना ही आधिकारिक बयान में उसका नाम सामने आया है। स्थानीय लोग इस मामले में रवि साहू पर भी कार्रवाई करने और उसके ढाबे को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, किसी फिल्मी सीन की तरह गुंडे माना इलाके में कार से आए। युवक विजेंद्र उर्फ लल्ला को किडनैप करके कुछ दूर अपने साथ ले गए और उसके बाद उसे जमकर मारा और एक मंदिर के पास फेंक दिया। यह घटना सोमवार सुबह माना बस्ती के पास हुई। विजेंद्र मारकंडे रविवार रात आरएस ढाबे में जाकर दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। आरोप है कि ढाबे में अवैध ढंग से शराब बेची जाती है। शराब के रेट को लेकर विजेंद्र का आरएस ढाबे के लड़कों के साथ विवाद हो गया। आरएस ढाबा, कोतवाली इलाके के पुराने बदमाश रवि साहू का है।

गाड़ी में डालकर मारा चाकू

देर रात हुए विवाद का बदला लेने के लिए सुबह 6 युवक अलग-अलग कारों में सवार होकर विजेंद्र की तलाश करने लगे। विजेंद्र के पिता विशाल मारकंडे खेती-मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि 3 कारों में लड़के आए थे। विजेंद्र बस्ती के एक पुराने नीम के पेड़ के पास सुबह बैठा हुआ था। तेज रफ्तार से आई कार रुकी। उसमें से उतरकर लड़कों ने विजेंद्र को किडनैप कर लिया। वे उसे वहां से कुछ दूर ले गए। गाड़ी के भीतर बदमाशों ने चाकू के कई वार विजेंद्र पर किए और लहूलुहान हालत में उसे बस्ती के मंदिर के पास फेंककर भाग गए। बस्ती के लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...