Google Analytics Meta Pixel पिता की पेंशन पाने के लिए पत्नी को बताया मां - Ekhabri.com

पिता की पेंशन पाने के लिए पत्नी को बताया मां

जम्‍मू-कश्मीर में एक व्यक्ति ने अपने पिता के निधन पर पारिवारिक पेंशन पाने के लिए अपनी ही बीबी को अपने पिता की पत्नी यानी अपनी मां बता दिया। इस तरह झूठ के सहारे उसने करीब 9.50 लाख रुपये बीते कुछ वर्षों में बतौर पेंशन डकार गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की चार साल तक जांच की। सभी सुबूत जमा करने के बाद अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर कर दिया। आरोपितों में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के पुलवामा डिवीजन के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत चार कर्मी शामिल हैं।

पुलिस की अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2017 में एक शिकायत मिली थी कि पुलवामा जिले में लुरगाम की फाजी बेगम का पति अब्दुल रशीद लावे है। जिस दिवंगत व्यक्ति अब्दुल रहीम लावे की पत्नी होने के आधार पर वह पेंशन लाभ ले रही है, वह उसका ससुर था। इस नाते फाजी बेगम अब्दुल रहीम लावे की बहू है। अब्दुल रहीम की मौत से पहले ही उसकी पत्नी यानी अब्दुल रशीद की मां जाना बेगम की मौत हो चुकी थी। शिकायत की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर धोखाधड़ी और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज किए गए।
अब्दुल रशीद खुद भी सड़क एवं भवन निर्माण विभाग की पुलवामा डिवीजन में तैनात था। उसके पिता अब्दुल रहीम भी इस विभाग में पुलवामा में काम करते थे। अब्दुल रहीम का निधन होने पर अब्दुल रशीद ने पिता की पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने के लिए एक साजिश रची। उसने अपनी पत्नी फाजी बेगम को अपनी मां यानी दिवंगत अब्दुल रहीम की पत्नी साबित करते हुए कुछ फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इस फर्जीवाड़े में उसकी मदद सड़क एवं भवन निर्माण विभाग पुलवामा डिवीजन के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अली मुहम्मद वानी, तत्कालीन जूनियर इंजीनियर हरभजन सिंह, सह लेखाधिकारी एयाज मुश्ताक बट ने की। इसके बदले में इन्होंने मोटी रकम ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...