पंजाब कांग्रेस के विवादित अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आलाकमान की गले की हड्डी बन गए हैं। तीन दिन पहले ही राहुल गांधी ने सिद्धू से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया था। अब सिद्धू ने सोनिया गांधी को खुली चिट्ठी लिखकर नया हंगामा खडा कर दिया है। सिद्धू ने सोनिया को लिखे चिट्ठी में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सवाल किए हैं। साथ ही पंजाब सरकार को 13 मुद्दों पर काम करने के लिए निर्देश देने को कहा है। दो दिन पहले ही राहुल गांधी से लंबी मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा था कि सबकुछ सुलझ गया है। हालांकि, अब सिद्धू की चिट्ठी से साफ हो गया है कि राहुल गांधी भी उनकी नाराजगी को दूर नहीं कर सके और सिद्धू भी अपने तेवर कम करने के मूड में नहीं हैं।
सिद्धू की चिट्ठी से स्पष्ट है कि राहुल से मिलने के बावजूद नाराजगी बनी हुई है। सिद्धू चाहते हैं कि सोनिया पंजाब सरकार को 13 मुद्दों पर काम करने का निर्देश दें। इसके अलावा सिद्धू ने इन मुद्दों पर चर्चा के लिए सोनिया से मिलने का समय भी मांगा है। खास बात यह है कि सिद्धू ने चिट्ठी में खुद को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बताते हुए कहा कि उनके पास सरकार पर नजर रखने की जिम्मेदारी है।
गौर हो कि सिद्धू यह कहते आए हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का लालच नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री न बनाए जाने की टीस गाहे-बगाहे वह बयान करते ही रहे हैं। सोनिया को चिट्ठी लिखकर सिद्धू ने कहा है कि पंजाब में एक दलित को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन राज्य भर के दलित समाज को समान प्रतिनिधित्व नहीं मिला। सिद्धू ने सोनिया से मांग की है कि चन्नी कैबिनेट में मजहबी सिख समाज से एक, पिछड़े समाज से दो और दोआबा इलाके से मंत्री बनाने चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रामदसिया सिख हैं।
पंजाब में विधानसभा चुनावों में अब 6 महीने भी नहीं बचे और कांग्रेस आपसी कलह से ही पार नहीं पा रही। चन्नी सरकार बनने के एक हफ्ते के अंदर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। सिद्धू राज्य के डीजीपी और महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर चन्नी सरकार से खफा थे, जिसको वजह बताते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया। सिद्धू को इसी साल जुलाई में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...