भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला जिलों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 105 घंटे और 33 मिनट में लगातार काम करके 75 किलोमीटर ‘बिटुमिनस लेन” बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए 720 मजदूरों और स्वतंत्र सलाहकारों के एक दल ने लगातार दिन-रात काम किया। गडकरी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 75 किलोमीटर की सिंगल लेन बिटुमिनस कंक्रीट रोड की कुल लंबाई 37.5 किलोमीटर की दो-लेन वाली पक्की सड़क के बराबर है। इसे बनाने का काम तीन जून को सुबह 7.27 बजे शुरू किया गया था और यह सात जून को श्ााम पांच बजे बनकर तैयार हो गई।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सबसे लंबे समय तक लगातार बिटुमिनस रोड़ बनाने का पिछला गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड 25.275 किलोमीटर सड़क निर्माण का था जो फरवरी, 2019 में दोहा (कतर) में बनाया गया था। वह कार्य 10 दिनों में पूरा किया गया था। अमरावती से अकोला खंड एनएच-53 का हिस्सा है। यह एक महत्वपूर्ण गलियारा है जो कोलकाता, रायपुर, नागपुर और सूरत जैसे प्रमुख श्ाहरों को जोड़ता है।
गडकरी के मुताबिक, पूरा होने पर यह खंड इस मार्ग पर यातायात और माल ढुलाई को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने परियोजना के कुशल क्रियान्वयन के लिए सभी इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों, एनएचएआइ और राज पथ इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिकों को बधाई भी दी जिन्होंने इस वर्ल्ड रिकार्ड को सफलतापूर्वक बनाने में मदद की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...