Google Analytics Meta Pixel अब iPhone SE होगा मेड इन इंडिया! भारत में होगा असैंबल- कम हो सकती है कीमत - Ekhabri.com

अब iPhone SE होगा मेड इन इंडिया! भारत में होगा असैंबल- कम हो सकती है कीमत

प्रीमियम टेक कंपनी ऐपल अपना सबसे अफॉर्डेबल हैंडसेट iPhone SE भारत में बनाने की शुरुआत कर सकता है। ऐसा करने के बाद कंपनी को 20 प्रतिशत एक्सट्रा टैक्स फोन इंपोर्ट करने के लिए नहीं देना होगा। माना जा रहा है कि इस तरह देश में कंपनी अपने डिवाइस की कीमत भी कम कर पाएगी।

नई रिपोर्ट The Information की ओर से सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि ऐपल ने चीन में अपने कंपोनेंट सप्लायर से नए iPhone SE के कंपोनेंट्स भारत भेजने को कहा है। ऐपल चाहता है कि नए डिवाइस के पार्ट्स Wistron (ताइवान में डिजाइन मैन्युफैक्चरर) इंडिया भेजे जाएं और इसकी शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है।

सेकेंड जेनरेशन iPhone SE कंपनी की ओर से कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है और इसकी कीमत 42,500 रुपए रखी गई है। जबकि यह डिवाइस यूएस मार्केट में करीब 400 डॉलर (लगभग 30,400 रुपये) के अफॉर्डेबल प्राइस पर मिल रहा है। ऐसे में नया डिवाइस भारत में असेंबल करने के बाद ऐपल इसकी कॉस्ट कम कर सकता है।

ऐपल से जुड़ी यह खबर ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारत सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर बात कर रही है। इस पहल का फायदा ऐपल और उन बाकी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स को मिल सकता है, जो भारत में प्रोडक्शन प्लांट्स लगाना चाहते हैं।

नए iPhone SE का डिजाइन बिल्कुल iPhone 8 जैसा ही है और इसमें भी 4.7 इंच का रेटिना HD डिस्प्ले दिया गया है। सिक्यॉरिटी के लिए टचआईडी का इस्तेमाल करने वाले इस फोन में नया A13 बायोनिक चिप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर 4K विडियो रिकॉर्डिंग, PDAF और OIS सपॉर्ट के साथ दिया गया है।

Read Also  भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी देश की GDP

सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए iPhone SE में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बात करें कीमत की तो iPhone SE के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,500 रुपये, 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 47,800 रुपये और टॉप-एंड 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 58,300 रुपये रखी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *