कलेक्टोरेट में मल्टी लेवल पार्किंग, अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, जवाहर बाजार, सुसज्जित शहीद स्मारक स्कूल और पुलिस कार्यालय भवन का हो रहा है निर्माण
रायपुर। कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग, मठ पुरैना में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के निर्माण कार्य का मंत्री शिव डहरिया ने जायजा लिया।
पुलिस कोतवाली के पास छह मंजिला पुलिस कार्यालय भवन और बूढ़ा तालाब सौन्दर्यीकरण, मालवीय रोड में जवाहर बाजार का जीर्णोद्धार, फाफाडीह में शहरी गरीब बच्चों के लिए शहीद स्मारक स्कूल, सहित विभिन्न निर्माण कार्य रायपुर नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिशन के द्वारा किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राजधानी रायपुर में लगभग सवा सौ करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन सार्वजनिक विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को इन कार्यों को अक्टूबर के माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इन जनपायोगी और जनसुविधा के कार्यों का लोकापर्ण होना है।बूढ़ा तालाब के निरीक्षण पर पहुँचे मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदूषण की मार से अपनी उपयोगिता खो रहे इस ऐतिहासिक तालाब को रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम रायपुर मिलकर ऐसा भव्य स्वरूप दे रहा है। कलेक्ट्रेट के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग परिसर का भी अवलोकन किया एवं विश्वास व्यक्त किया कि इस परिसर के पूरा हो जाने से सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से होने वाली अव्यवस्था और ट्रैफिक की परेशनी खत्म होगी।
इस दौरान मंत्री, जवाहर बाजार परिसर भी गए, जहां व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों की जानकारी ली। जवाहर बाजार में ऊपरी तल , पार्किंग में चल रहे कार्यों को भी पूरी तेजी के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पहुंच मार्ग का भी निरीक्षण किया और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस के दौरान नगर निगम कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी के एम. डी. सौरभ कुमार, अतिरिक्त प्रबंध संचालक प्रभात मलिक, महाप्रबंधक (तकनीकी) एस.के. सुंदरानी एमआईसी मेम्बर सुन्द्रर जोगी सहित संबंधित परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...