एक-दो नहीं, बल्कि धोखे से 17 शादियां करने वाला शातिर रमेश चंद्र स्वांई पुलिस के शिकंजे में है। उसकी गिरफ्तारी ओडिशा से हुई तो पता चला था कि उसने 14 शादियां की हैं। अब पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि उसने तीन शादियां और की हैं। इनमें से ज्यादातर उच्च पेशेवर महिलाएं हैं। झांसे में लेकर वह महिलाओं से शादी करता था, फिर उनसे पैसे ठगता था। मैट्रिमोनियल साइटों पर तलाकशुदा या अधिक उम्र की महिलाओं की जानकारी जुटाकर उन्हें पिछले बीस वर्षों से अपना शिकार बना रहा था। जब किसी महिला को शक होता तो पैसे ठगकर रमेश उनकी जिंदगी से दूर चला जाता था।
भुवनेश्वर के कैपिटल थाना की प्रभारी संतोषिनी बेहरा ने बताया कि भुवनेश्वर की रहने वाली रमेश की एक पत्नी के कारण्ा ही इस शातिर के कारनामे उजागर हुए। बर्ताव पर संदेह होने पर उसने रमेश की निगरानी शुरू की तो पता चला कि रमेश्ा ने चार और शादियां की हैं। रमेश के मोबाइल से नंबर लेकर जब उनसे संपर्क किया तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। बात जब पुलिस तक ले जाने की हुई तो सबने यही कहा, वह चाहती तो हैं कि रमेश को सजा मिले, लेकिन कोई सामने नहीं आया। भुवनेश्वर वाली पत्नी ने अकेले थाने में इसकी जानकारी दी और पांच जुलाई, 2021 को शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद रमेश के मोबाइल की ट्रेसिंग शुरू हो गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानेदार ने कहा कि हमने इन सभी 17 महिलाओं से संपर्क किया। ज्यादातर उच्च प्रोफेशन से जुड़ी हैं और अपना परिचय सामने नहीं लाना चाहतीं।
1982 में पहली शादी करने वाले रमेश ने 2002 में एक डाक्टर महिला से कोर्ट में दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से इसके दो बच्चे हैं। दूसरी शादी के बाद इसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बना उच्च पेशेवर महिलाओं को फांसना शुरू किया और एक के बाद एक कई शादियां करता चला गया। ओडिशा में चार, मध्य प्रदेश में दो, रांची में एक, दिल्ली में तीन, पंजाब में दो, गुवाहाटी में तीन, प्रयागराज (यूपी) में एक, छत्तीसगढ़ में एक शादी की।
शातिर ठग पर यदि किसी महिला को थोड़ा भी संदेह होता था तो इससे पहले कि उसका राज खुले, वह खुद ही कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाकर उससे अलग हो जाता था। इसके बाद पेशे से हाई प्रोफाइल महिलाएं अपनी बदनामी के डर से चुप्पी साध लेती थीं और इसका फायदा उठाकर वह उनके गहने एवं पैसे लेकर फरार हो जाता था। अभी तक रमेश ने तीन तलाक केस दायर किए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...