Google Analytics Meta Pixel नल कनेक्शन प्रक्रिया का सरलीकरण, मानवीय हस्तक्षेप मुक्त होगी प्रक्रिया - Ekhabri.com

नल कनेक्शन प्रक्रिया का सरलीकरण, मानवीय हस्तक्षेप मुक्त होगी प्रक्रिया

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
25 फरवरी 2022 को आनलाइन सेवा प्रारंभ करने का लक्ष्य
रायपुर। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर काम करते हुए छत्तीसगढ़ शासन नागरिकों की सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। आनलाइन सेवाओं की वजह से नागरिकों के काम घर बैठे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब नल कनेक्शन के लिए भी नागरिकों को नगरीय निकाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आम नागरिकों को अब घर बैठे ही नल का कनेक्शन मिल जाएगा। वर्तमान में नल कनेक्शन प्राप्त करने हेतु आम नागरिकों को निगम के अधिकृत प्लम्बर के माध्यम से नल संयोजन का नक्शा बनाकर निगम कार्यालय में आवेदन देना होता है। साथ ही आयकर दाता श्रेणी के उपभोक्ताओं को 5 हजार रूपए एवं गैर आयकर दाता उपभोक्ताओं को 2 हजार रूपए की अमानत राशि निगम काउंटर में जमा करने हेतु लाइन लगाना पड़ता है तथा प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में न्यूनतम 5 सौ रूपए की राशि निकाय में जमा करनी होती है। आवेदन की इस प्रक्रिया के जटिल होने के कारण नए कनेक्शन हेतु उपभोक्ताओं को व्यवहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
टैंकर मुक्त किए जाने हेतु किया जा रहा काम
राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकायों को टैंकर मुक्त किए जाने हेतु विभिन्न केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इन योजनाओं में नए पाइप लाइन का विस्तार तथा जल आवर्धन योजना का कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ही अधिकतर नागरिकों द्वारा अपने अवैध नल कनेक्शन को वैध नल कनेक्शन में परिवर्तन करने हेतु निकायों मे संपर्क किया जा रहा है। विदित है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से निर्देश प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर ही विभाग द्वारा 5 सौ वर्गमीटर तक के भूखण्डों पर मानव हस्तक्षेप मुक्त भवन अनुज्ञा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी तर्ज पर निकायवार आनलाइन आवेदन, शुल्क भुगतान एवं प्लम्बर पंजीयन आदि की प्रक्रिया हेतु पोर्टल का निर्माण प्रगति पर है। मानव हस्तक्षेप मुक्त नल कनेक्शन प्रक्रिया, आनलाइन भुगतान एवं मासिक उपभोक्ता शुल्क का आनलाइन भुगतान हेतु विभाग 25 फरवरी 2022 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगरीय निकाय विभाग द्वारा प्रक्रिया सरलीकरण, प्लम्बर पंजीयन इत्यादि हेतु नियम एवं प्रक्रियाएं तैयार की जा रही हैं। प्लम्बर पंजीयन की प्रक्रिया के सरलीकरण से बेरोजगार युवा नागरिकों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...