आप अब दिल्ली से लंदन तक की यात्रा बस से कर सकेंगे। यह सुनकर भले हैरानी हो, लेकिन यह बिलकुल सच है। दरअसल एडवेंचर ओवरलैंड नामक कंपनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर इस तरह यात्रा करवाने की घोषणा की है। इसमें कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह दुनिया की महानतम बस यात्रा होगी। अगले साल शुरू होने वाली इस यात्रा नाम ‘बस टू लंदन’ रखा गया है। यह दिल्ली से लंदन के बीच पहली बस सेवा होगी।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह यात्रा भारत से शुरू होगी और यूनाइटेड किंगडम में समाप्त होगी। कंपनी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट कर बताया है कि यह यात्रा 70 दिन में पूरी होगी। जो दुनिया के 18 देशों से होकर 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान यात्री म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, चीन, किर्गस्तिान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लात्विया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा करेंगे।
कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं में लिखा है कि वे इस यात्रा के लिए अगले साल तक का इंतजार नहीं कर सकते। एक यूजर ने लिखा, जब से इस यात्रा के बारे में पढ़ा रोमांच से भर गया हूं। एक दूसरे ने लिखा है, काश! मैं ये यात्रा अभी कर पाता। एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट पर टिप्पणी की है- मैंने अभी से इस यात्रा के बारे में सोचना शुरू कर दिया है।
साल 2021 में दिल्ली से लंदन जाने वाले इस ट्रिप में केवल 20 यात्री ही हिस्सा ले सकें। इस बस की सभी सीटें बिजनेस क्लास की होंगी। बस में 20 यात्रियों के अलावा एक चालक, सहायक चालक, ऑर्गेनाइजर कंपनी का एजेंट और एक गाइड होगा। 18 अलग-अलग देशों की यात्रा में गाइड भी बदलते रहेंगे, ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। इस ट्रिप पर जाने के लिए संबंधित यात्री को 10 देशों के वीजा की जरूरत होगी। इसका इंतजाम भी कंपनी द्वारा ही किया जाएगा।
अलग-अलग देशों की यात्रा करने का सपना देखने वालों के लिए यह काफी अच्छा मौका हो सकता है। ट्रिप पर लोगों के ठहरने का इंतजाम 4 स्टार और 5 स्टार होटेल में किया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को काफी भारी रकम भी खर्च करनी पड़ेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से लंदन जाने वाली इस बस के टिकट के लिए आपको 15 लाख चुकाने होंगे। जो लोग 15 लाख इकट्ठे देने में असर्थ हैं, वे किस्त के रूप में भी किराया चुका सकते हैं। ट्रैवल कंपनी का फाउंडर का कहना है कि वे और उनके साथी साल 2017, 2018 और 2019 में भी कार से दिल्ली से लंदन का सफर कर चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...