Google Analytics Meta Pixel पानी पर बसा है ये गांव, रहते हैं हजारों मछुआरे - Ekhabri.com

पानी पर बसा है ये गांव, रहते हैं हजारों मछुआरे

नई दिल्ली। इतिहास में जितनी भी बड़ी सभ्यताएं हुईं वह नदी के उपजाऊ जमीन के पास ही फली-फूली। नदी के पास की उपजाऊ भूमि ने सभ्यता के विकास में एक अहम योगदान दिया। इस कारण हमारा और हमारे इतिहास का भूमि के साथ बहुत ही गहरा नाता रहा है। इसी वजह से हमारे यहां कई संस्कृतियों के लोग भूमि की पूजा करते हैं और धरती को मां मानते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है कि कोई ऐसा समाज भी है जो जमीन पर ना रहकर पानी पर रहता हो? जवाब है हां! चीन के फुजियान प्रांत के निंग्डे में एक ऐसी जगह हैं, जहां के सभी लोग पानी में ही रहते हैं। दुनिया भर में लोग इस जगह को जिप्सी ऑफ द सी के नाम से जानते हैं। इस जगह पर 7000 से भी ज्यादा मछुआरे रहते हैं। ये लोग लंबे समय से यहां रहते आ रहें हैं। यहां के लोग टंका प्रजाति से अपना संबंध रखते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन यह गांव पिछले 1300 से सालों से पानी पर ऐसे ही बसा हुआ है। इस गांव में सभी घर नांव के ऊपर बने हुए हैं। जिप्सी ऑफ द सी का यह इलाका फुजियान का सबसे लंबा समुद्री तट है। समुद्र के पानी पर तैरते इन घरों को लकड़ी से बनाया गया है। घरों के नीचे काफी मजबूत प्लेटफॉर्म लगे हुए हैं। इस कारण यहां के घर लंबे समय तक के लिए टिकाऊ होते हैं। एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जाया जा सके इसलिए गांव के भीतर कई जगहों पर लकड़ी के कई सारे पुलों को बनाया गया है। ये मछुआरे सदियों से यहीं पर रहते आ रहें हैं और अपने रीति रिवाजों का पालन भी कर रहें हैं। इन लोगों की आजीविका का साधन मछली है। ये लोग समुद्र में बड़े पैमाने पर मछली को पकड़ते हैं। मछली को पकडऩे के बाद उसे जमीन पर ले जाकर बेचते हैं। इनके इतिहास को देखें तो 7वीं सदी के दौरान यहां पर तांग राजवंश का शासन था। तांग शासन के दौरान टंका प्रजाति के लोगों पर काफी जुल्म होता था। उन्हें काफी सताया जाता था। इन सब से तंग आकर ये लोग पानी पर रहने चले गए। आधुनिक दौर में भले ही बहुत कुछ बदल गया हो, परंतु ये लोग अपनी परंपरा में बंध चुके हैं और वहां से वापिस आना नहीं चाहते। आप में से कई लोगों ने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म द हॉबिट: बैटल ऑफ फाइव आर्मीज तो जरूर देखा होगा। इस फिल्म में बिल्कुल ऐसे ही एक गांव के बारे में दिखाया गया है, जो कि पानी के ऊपर बसा हुआ है। फिल्म में हूबहू वैसे ही घरों को देखा जा सकता है, जैसा कि जिप्सी ऑफ सी में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...