सीएम ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। टीएमसी ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। उनके लिए दुआ कीजिए। सीएम ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है। उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।सामने आया है कि सीएम ममता अपने घर पर ट्रेड मिल करते समय गिर गईं थीं। इसके बाद अभिषेक बनर्जी उन्हें अस्पताल ले गए।










