दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे बड़ी से बड़ी परिक्षा भी छोटी हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है मृणाल गजभिये की। शौकिया तौर पर की जाने वाली साइकलिंग अब उनका जनून बन चुकी है। वे साइकिल से छत्तीसगढ़ की सैर करने के बाद अब भारत के चारों दिशाओं तक की सैर करने का सपना बुन चुके हैं। इस कड़ी में अब तक का सबसे लंबा सफर उसने राजधानी रायपुर से कच्छ (करीब 1500 किमी)तक का किया है। इतना ही नहीं 80 हजार की साइकल में चलने वाला ये शक्स अपनी यात्रा में कभी गांव वालों के साथ बासी भात खा कर वक्त बिताया तो कभी ग्रामीण इलाके में एटीएम न मिलने पर पैसों के लिए आम तक बेच डाले।
वर्ल्ड बाइसाइकिल डे पर जब हमने मृणाल से बात की तो कई रोचक किस्से समाने आ खड़े हुए। 4 साल की उम्र में पहली बार साइकल में चढ़ते वक्त मृणाल ने ये नहीं सोचा था कि ये शौक आगे चलकर उनकी पहचान बन जाएगा। जर्नलिजम करने के बाद मृणाल ने घूमने के शौक को पूरा करने के लिए एन.आई.एम का कोर्स किया। इस दौरान उन्हें पर्वता रोहण की बारीकियों के बारे में जानने को मिला। एडवेंचर से भरा ये सफर तब और सुहाना हो गया जब इसे तय करने के लिए मृणाल ने कोई बड़ी गाड़ी मोटर नहीं बल्कि साइकल का चुनाव किया। घोस्ट एसई 2000 नाम की खास साइकल के साथ उन्होंने अपना सफरनामा शुरू किया जो अब उनके जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। इस साइकिल की खास बात ये है कि ये पूरी तरह फोल्ड भी हो जाती है और लंबे सफर के लिए ही खास तौर पर बानाई गई है। सफर के दौरान मृणाल सिर्फ जरूरत का कुछ सामान और अपने रहने के किये टेंट हाउस साथ रखते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे रहने और सोने के लिए उपयोग करते है। इस कठिन सफर के लिए मृणाल के घर वालों ने शुरू शुरू में काफी मना किया लेकिन इस जुनून के आगे सब छोटा होता चला गया और अब परिवार वालों ने भी इसी अपना लिया है।
2016 में पहली लंबी रेस मृणाल ने छत्तीसगढ़ में शुरू की, जो कि राजधानी से बस्तर (करीब 2345 किमी) तक की थी। इस यात्रा में कुटुमसर गुफा के पास उस समय मृणाल के समाने समस्या आन खड़ी हुई जब उनके पास कैश की कमी हुई। एटीएम पास न होने के कारण मृणाल ने गिरे हुए 4 किलो आम बिन कर इकच्ठा किए और फिर गांव से निकल कर सड़क में उसे बेच कर 150 रुपए कमाए। उसी पैसे से मृणाल ने नास्ता किया। मृणाल कहते हैं कि ये सारी चीजें सफर को और भी रोचक बाना दी थीं।
बची है तीन दिशाएं
मृणाल का सपना है कि वो पूरे भारत की सैर अपनी साइकल के साथ करें। इसके लिए वे अगला सफर राजधानी से कन्याकुमारी, लद्दाख, भूटान तक शुरू करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मृणाल की देश के अन्य राज्यों ही नहीं बल्कि कई विदेशी र्पयटकों के साथ भी ऐसी दोस्ती हो गई जो आज तक निभा रहें हैं। इतना ही नहीं मृणाल हालीडे इन रूलर इंडिया की अंतराष्ट्रीय कंपनी ने उन्हें विदेशी पर्यटकों को भारत भ्रमण के लिए भी जॉब आफर किया है। जिसे मृणाल फ्री लेंसिंग के तौर पर करते हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...