Google Analytics Meta Pixel युवक को आयकर से फिर मिला 113.80 करोड़ जमा करने का नोटिस - Ekhabri.com

युवक को आयकर से फिर मिला 113.80 करोड़ जमा करने का नोटिस

मध्‍य प्रदेश भिंड जिले के मिहोना के गल्ला मंडी हाल दिल्ली में टेलीकाम कंपनी में काम करने वाले रवि गुप्ता को आयकर विभाग ने 113.80 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस थमाया है। यह नोटिस 27 मार्च को जारी किया गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 में युवक को 132 करोड़ रुपये के लेनदेन के मामले में 3.49 करोड़ का नोटिस दिया गया था।

 

 

युवक का कहना है, कि पहली बार नोटिस मिलते ही उसने भोपाल सीबीआइ कार्यालय के अलावा पीएमओ में शिकायत की थी। सीबीआइ से हुई शिकायत के बाद जांच ईओडब्ल्यू ग्वालियर जांच कर रही है। रवि गुप्ता का कहना है, कि वर्तमान में उन्हें 50 से 55 हजार रुपये का वेतन मिल रहा है। वह इतनी बड़ी रकम कहां से जमा करेंगे।

 

 

 

 

बता दें कि रवि गुप्ता जब कोलकाता में 6-7 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी कर रहे थे तब वर्ष 2011-12 में मुंबई की एक्सिस बैंक में उनके नाम से अकाउंट खोलकर 132 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है। इसी लेनदेन को लेकर आयकर विभाग ने 3.49 करोड़ का नोटिस जारी किया है। पूरा फर्जीवाड़ा टिया ट्रेडर्स हीरा कंपनी के नाम पर किया गया था।

 

 

इन्हें भी दिया गया है नोटिस 
रवि गुप्ता का कहना है, कि पहले वह टेली परर्फोमेंस कंपनी में नौकरी करते थे। दिल्ली में नौकरी करने के दौरान उन्हें 2020 में पहलेा 3.48 करोड़ का नोटिस मिला था। रवि गुप्ता के मुताबिक मुझे नोटिस मिलने के बाद कुछ महीने बाद रीवा निवासी कपिल शुक्ला को 142 करोड़ रुपये का नोटिस दिया गया था। कपिल भी उनकी कंपनी में नौकरी करते थे।

 

 

 

इसी तरह इंदौर में काल सेंटर पर काम करने वाले प्रवीण राठौर काे नोटिस दिया गया है। रवि ने अंदेशा जताया है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे हीरा कारोबार जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। रवि का कहना है जिस टिया ट्रेडर्स का उन्हें मालिक बताकर अकाउंट खोला गया, वह भी हीरा कंपनी है और उसे गुजरात के सूरत शहर में रजिस्टर्ड कराया है। कपिल और प्रवीण के खातों के लिंक भी गुजरात के सूरत शहर से जुड़े हैं।

 

 

 

बैंक लिखकर दे चुकी खाता उनका नहीं, आयकर अधिकारी मानने को तैयार नहीं 
रवि गुप्ता के मुताबिक उन्होंने मामले की शिकायत पीएमओ में की थी। पीएमओ ने आरबीआइ को पत्र लिखा। एक्सिस बैंक ने 2020 और 2022 में मेल कर बताया है, कि यह खाता उनका नहीं लग रहा है। इस मेल को उन्होंने आयकर विभाग को भी बता दिया था। बवजूद अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। 27 मार्च को 2023 को अायकर विभाग ने 113.80 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है। रवि गुप्ता कहना है, कि अब वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं, क्योंकि आयकर विभाग हर साल उन्हें टैक्स चुकाने का नोटिस जारी कर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *