Google Analytics Meta Pixel विराट कोहली ने गंवाया नंबर एक ताज, स्मिथ फिर नंबर 1 - Ekhabri.com

विराट कोहली ने गंवाया नंबर एक ताज, स्मिथ फिर नंबर 1

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट में अपने निराशाजनक प्रदर्शन से आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर एक ताज गंवा दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ फिर से नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान हो गए हैं।

विराट ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे जिसका खामियाजा उन्हें अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवाने के साथ भुगतना पड़ा। विराट को इस प्रदर्शन से 22 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ और वह 928 अंकों से 906 अंकों पर खिसक आए। स्मिथ के 911 अंक हैं और उन्होंने टेस्ट में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली है। हालांकि विराट और स्मिथ के बीच महज पांच अंकों का फासला है और विराट के पास दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर दोबारा नंबर एक स्थान हासिल करने का मौका रहेगा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में पहली पारी में 89 रन की पारी खेलने का फायदा मिला और उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाकर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल किया। विलियम्सन के 853 और लाबुशेन के 827 रेटिंग अंक हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने एक स्थान का सुधार किया है और वह इस सूची में 760 अंकों के साथ नौंवे से आठवें तथा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 727 अंकों की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ 12वें से 10वें स्थान पर आ गए हैं। मयंक की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 46 और 29 रन बनाए थे जबकि मयंक ने 34 और 58 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा को उनकी खराब फॉर्म का नुकसान हुआ और वह सातवें से दो स्थान फिसलकर 757 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर आ गए हैं। रिषभ पंत का 29वां स्थान बरकरार है जबकि हनुमा विहारी 11 स्थानों की गिरावट के साथ 52वें स्थान पर खिसक गए हैं। वेलिंगटन में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलने वाले न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर भारत के रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रुप से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *