Google Analytics Meta Pixel रुपये को थामने के लिए रिजर्व बैंक ने बेचे 33.42 अरब के डालर - Ekhabri.com

रुपये को थामने के लिए रिजर्व बैंक ने बेचे 33.42 अरब के डालर

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रुपये को तेज उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान विदेशी मुद्रा बाजार में 33.42 अरब कीमत के डालर बेचे हैं। केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा बाजारों की बारीकी से निगरानी करता है, लेकिन रुपये के किसी पूर्व निर्धारित लक्ष्य को तय करने में शामिल नहीं होता।

 

 

लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डालर के मुकाबले भारतीय मुद्रा का सबसे निचला स्तर 20 अक्टूबर को दर्ज किया गया। उस समय एक डालर का मूल्य 83.20 रुपये के बराबर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ भू-राजनीतिक तनाव और दुनियभर में आक्रामक मौद्रिक नीति के सख्त होने से डालर 2022-23 (30 नवंबर, 2022 तक) में 7.8 प्रतिशत मजबूत हुआ। जबकि इसी अवधि में रुपये में 6.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

 

 

 

डालर के मुकाबले एशियाई देशों की मुद्रा में आई गिरावट की बात करें तो भारतीय मुद्रा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस दौरान चीनी मुद्रा 10.6 प्रतिशत, इंडोनेशियाई रुपया 8.7 प्रतिशत, फिलीपींस पेसो 8.5 प्रतिशत, दक्षिण कोरियाई वान 8.1 प्रतिशत और ताइवानी डालर में 7.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री ने कहा कि गैर निष्पादित परिसंपत्तियों को राइट आफ के माध्यम से बैंकों की बैलेंस शीट से हटा दिया गया है, लेकिन बट्टे खाते में डाले गए ऋणों के कर्जदरों से बकाये वसूली की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि बैंकों के सकल एनपीए का 0.82 प्रतिशत (31 मार्च, 2022 तक) एजुकेशन लोन से संबंधित है।

Read Also  सावधान: मत्स्य पालन के लिए प्रकशित भ्रामक समाचारों से

 

 

60.13 लाख लोगों को मिला आत्मनिर्भर भारत योजना का लाभ
महामारी के दौरान रोजगार सृजित करने वाली आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से 60.13 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में बताया कि लाभार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 थी। एक अक्टूबर, 2020 को इस योजना को लांच किया गया था, जिससे नियोक्ताओं को नए रोजगार सृजित करने और कोरोना महामारी के दौरान खोए हुए रोजगार को बहाल करने की प्रोत्साहित किया जा सके।

 

महंगाई पर आरबीआइ की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करेगी सरकार
सरकार ने आरबीआइ की उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया है, जिसमें यह बताया गया है कि केंद्रीय बैंक लगातार तीन तिमाहियों के लिए तय किए गए छह प्रतिशत ऊपरी सीमा के भीतर मुद्रास्फीति क्यों नहीं रख सका। यह जानकारी सोमवार को वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने संसद में दी। जनवरी-सितंबर, 2022 के दौरान लगातार तीन तिमाहियों में औसत मुद्रास्फीति महंगाई लक्ष्य के ऊपरी सहनीय सीमा छह प्रतिश्ात से ऊपर थी। जनवरी से मार्च के दौरान औसत मुद्रास्फीति 6.3 प्रतिश्ात थी, अप्रैल से जून के दौरान यह 7.3 प्रतिश्ात थी। हालांकि सितंबर तिमाही के दौरान यह घटकर सात प्रतिश्ात पर आ गई थी। 2016 में मौद्रिक नीति ढांचे के लागू होने के बाद यह पहली बार था जब आरबीआइ को सरकार को स्पष्टीकरण देना पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...