Google Analytics Meta Pixel चुनाव के दिन घर से बाहर रहने वाले भी डाल सकेंगे वोट - Ekhabri.com

चुनाव के दिन घर से बाहर रहने वाले भी डाल सकेंगे वोट

शादी-ब्याह जैसे आयोजनों या रोजी-रोजगार के सिलसिले में कई बार लोग चुनाव के दिन अपने घरों से दूर रहते हैं। इसके चलते वे चुनाव में मतदान नहीं कर पाते हैं। वे जहां होते हैं, उस जगह की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं होता है और वे अपना वोट नहीं डाल पाते हैं। ऐसे मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

 

आयोग ने एम-3 इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन (ईवीएम) के संशोधित संस्करण के रूप में रिमोट इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तैयार किया है, ताकि शिक्षा, रोजगार या अन्य कारणों से देश में ही अन्य जगह रहने वाले मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र गए बिना वोट डाल सकें। इसका प्रयोग शुरू करने से पहले आयोग 16 जनवरी, 2023 को मान्यता प्राप्त आठ राष्ट्रीय और 57 राज्य स्तरीय दलों के सामने रिमोट ईवीएम का प्रदर्शन करने जा रहा है।

 

 

निर्वाचन आयोग इस बात से चिंतित है कि पिछले आम चुनाव में सिर्फ 67.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। 30 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट नहीं डाला। माना जाता है कि किसी मतदाता द्वारा निवास के नए स्थान पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने के अनेक कारण्ा होते हैं। कई लोग जिस जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज है, उस जगह पर नहीं रहते हैं। देश के भीतर कितने लोग अपने निवास से दूर हैं, उसका कोई डाटाबेस भी उपलब्ध नहीं है। फिर भी आंकड़े देखने से पता चलता है कि रोजगार, शादी और शिक्षा के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से दूर रहते हैं। इनमें ग्रामीण आबादी बड़े पैमाने पर घर से बाहर रहती है।

Read Also  'लाल बहादुर शास्त्री' जयंती पर ekhabri विशेष- कैसे बने शास्त्री जी पीएम? क्या थी उनकी विचारधारा? जाने उनसे संबंधित रोचक किस्से

 

 

आंतरिक प्रवास का लगभग 85 प्रतिश्ात हिस्सा राज्यों के भीतर होता है। इसे देखते हुए आयोग ने सभी स्तरों पर समाधान ढूंढने और उन्हें मतदान का अवसर देने के विकल्पों पर विचार-विमर्श किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण्ा गोयल ने एम-3 ईवीएम माडल का संशोधित संस्करण बनाया है। रिमोट वोटिंग की सुविधा मिलने से प्रवासी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गृह जिला जाने की जरूरत नहीं होगी। ईवीएम का यह संशोधित रूप एक रिमोट बूथ से 72 विभिन्न् निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करा सकता है।

 

 

 

घरेलू प्रवासियों को परिभाषित करने, आदर्श आचार संहिता लागू करने, मतदान की गोपनीयता, मतदाताओं की पहचान के लिए पोलिंग एजेंटों को सुविधा देने, रिमोट मतदान की प्रक्रिया और मतगणना में आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सभी दलों को एक पत्र लिखा गया है। आयोग ने रिमोट ईवीएम का प्रदर्शन करने के लिए मान्यता प्राप्त आठ राष्ट्रीय और 57 राज्य स्तरीय दलों को 16 जनवरी, 2023 को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर आयोग की तकनीकी विश्ोषज्ञ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। आयोग ने अपेक्षित कानूनी बदलावों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परिवर्तनों सहित विभिन्न् मामलों पर राजनीतिक दलों से 31 जनवरी, 2023 तक लिखित विचार देने का भी अनुरोध किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...