Google Analytics Meta Pixel योग शिविर की आड़ में पीएफआइ चला रहा था आतंकी - Ekhabri.com

योग शिविर की आड़ में पीएफआइ चला रहा था आतंकी

एनआईए ने प्रतिबंधित पीएफआई के 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इन पर आतंकी प्रशिक्षण कैंप चलाने और लोगों की भर्तियां करने का आरोप है। पीएफआई के यह लोग योग की कक्षाओं और शारीरिक शिक्षा की आड़ में आतंकी शिविर चला रहे थे। एनआईए अधिकारी ने बताया पीएफआई में भर्ती होने के बाद शुरुआती पाठ्यक्रम में मुस्लिम युवकों को घरेलू चीजों जैसे चाकू, दरांती और लोहे की छड़ से जानलेवा हमला करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने बताया, “जांच से पता चला है कि आरोपी सीधे-साधे मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे और उन्हें भारत सरकार के साथ-साथ अन्य संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ नफरत तथा उकसावे वाले भाषणों के जरिये पीएफआई (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) में भर्ती कर रहे थे।” एनआईए अधिकारी ने कहा, पीएफआई में भर्ती होने के बाद, मुस्लिम युवाओं को योग कक्षाओं और शारीरिक शिक्षा की आड़ में पीएफआई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भेजा जाता था।

 

 

प्रवक्ता ने कहा, “शुरुआती पाठ्यक्रम में, उन्हें घरों में आसानी से मिलने वाली चीजों (चाकू, दरांती और लोहे की छड़) का उपयोग कर जानलेवा हमला करने का प्रशिक्षण दिया जाता था ताकि किसी व्यक्ति के गले, पेट और सिर जैसे शरीर के नाजुक अंगों पर हमला करके उसे मारा जा सके तथा आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया जा सके।”

 

एनआईए ने तेलंगाना में प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के लिए आतंकी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और युवाओं की भर्ती में शामिल होने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र गुरुवार को हैदराबाद में एनआईए की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इन आरोपितों में 10 तेलंगाना से और एक आंध्र प्रदेश से है। यह मामला शुरू में चार जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद जिले के छह-टाउन पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और बाद में 26 अगस्त को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था।

Read Also  अजित पवार से नाराज छगन भुजबल BJP में होंगे शामिल

 

 

अधिकारी ने कहा कि तेलंगाना के अब्दुल खादर, अब्दुल अहद, अब्दुल सलीम, शेख शादुल्ला, फिरोज खान, मोहम्मद उस्मान, सैयद याहिया समीर, शेख इमरान उर्फ इमरान कुरैशी, मोहम्मद अब्दुल मुबीन और मोहम्मद इरफान और आंध्र प्रदेश के शेख इलियास अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न् धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है। एनआईए ने केरल में 56 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें संगठन के सात राज्य कार्यकारी समिति के सदस्यों, सात जोनल हेड और 15 फिजिकल ट्रेनिग इंस्ट्रक्टर के आवास शामिल थे।

 

केरल हाईकोर्ट का वकील भी था पीएफआइ का ट्रेनर
एनआईए ने केरल के पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) मामले में 14वें आरोपित को गिरफ्तार किया, जो पेशे से वकील हैं। आरोपित की पहचान केरल के एनार्कुलम जिले के रहने वाले मोहम्मद मुबारक एआई के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपित एक मार्शल आर्ट और हिट स्क्वाड ट्रेनर बताया जा रहा है।

 

एनआईए अधिकारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी मोहम्मद मुबारक एआइ के आवास की तलाशी के बाद की गई, जो पीएफआइ मार्शल आर्ट और हिट स्क्वाड ट्रेनर है। जांच एजेंसी ने इस साल 19 सितंबर को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद मुबारक केरल हाई कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी कर रहा था। तलाशी के दौरान मोहम्मद मुबारक एआई के घर से बैडमिंटन रैकेट बैग में छुपाकर रखे गए हथियार बरामद किए।

 

 

इसके अलावा आरोपित के घर से एक कुल्हाड़ी, तलवार और हंसिया भी बरामद किया गया। एनआईए ने कहा, “”जांच ने पुष्टि की है कि पीएफआई नेताओं और दूसरे समुदायों के सदस्यों को टारगेट करने के लिए विभिन्न् राज्यों और जिलों में हिट स्क्वायड बना रहा था। पीएफआई का यह सदस्य अपना नेटवर्क बढ़ाने और ट्रेनिंग देने का भी काम करता था।””

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...