Google Analytics Meta Pixel एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदेगी एअर इंडिया - Ekhabri.com

एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदेगी एअर इंडिया

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने नए विमानों के लिए विमान निर्माता कंपनियों एयरबस और बोइंग के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है। इसके तहत एअर इंडिया फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस से 250 और अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी बोइंग से 220 विमान खरीदेगी। इसमें छोटे और बड़े दोनों प्रकार के आकार वाले विमान शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वर्चुअल उपस्थिति के दौरान एयरबस के साथ विमान खरीद समझौता किया गया है। वहीं बोइंग के साथ समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर टेलीफोन पर बात भी हुई। बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया ने वर्ष 2005 में 111 विमानों को खरीदने का समझौता किया था। तब एयरबस से 43 और बोइंग से 68 विमान खरीदे गए थे।”

 

 

एयर इंडिया ने बताया है कि वह एयरबस से 40 ए350 और 210 ए320 व ए321 माडल के विमान खरीदेगी। बोइंग से बोइंग 787 माडल के 20 विमान, बोइंग 777-9 माडल के 10 विमान और 737 मैक्स माडल के 190 विमान खरीदने का समझौता किया गया है। बोइंग777 और 787 विमान में जीई एयरोस्पेस के इंजन लगाए जाएंगे जबकि एयरबस में राल्स रायस के इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि बोइंग 737 में सीएफएम इंटरनेशनल इंजन लगाए जाने वाले हैं। इन विमानों को भारत लाने का सिलसिला इसी वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा।

 

 

 

 

वर्ष 2025 के मध्य तक ज्यादातर विमान भारत आ जाएंगे और अपनी सेवाएं देने लगेंगे। बोइंग से हुए सौदे का कुल मूल्य 34 अरब डालर है। समझौते के तहत भविष्य में बोइंग से 50 बोइंग 737 मैक्स और 20 बोइंग 787 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल है। इस प्रकार यह पूरा सौदा 45.9 अरब डालर का हो जाएगा। डालर के लिहाज से बोइंग के लिए यह तीसरा सबसे बड़ा और विमानों की संख्या के लिहाज से अब तक दूसरा सबसे बड़ा आर्डर है। इस बीच एयर इंडिया ने लीज पर बोइंग 777 माडल के 11 विमान और एयरबस 320 माडल के 25 विमानों को लेने का फैसला किया है। इनमें से कुछ विमान भारत पहुंच चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...