त्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां निकाह के महज सात दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करा दी। परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में हुए इस जघन्य अपराध ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और हत्या में शामिल एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद कर ली गई है।
एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि बेदीपुर निवासी अनीस (27) का निकाह 13 नवंबर को गोण्डा जिले के बैयनमवा निवासी रुकसाना से हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि रुकसाना का ननिहाल बस्ती के गौर क्षेत्र स्थित महुआडाबर गांव में है और निकाह से पहले उसका प्रेम-प्रसंग वहीं रहने वाले रिंकू कन्नौजिया से था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने रुकसाना का निकाह अनीस से तय कर दिया। निकाह के बाद से ही रुकसाना और अनीस के बीच लगातार झगड़े होने लगे, जिससे रिंकू और रुकसाना ने मिलकर अनीस को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
पुलिस के अनुसार रिंकू हत्या के लिए बिहार से 315 बोर का तमंचा खरीदकर लाया। 19 नवंबर को रुकसाना बहाना बनाकर ससुराल से मायके चली आई, ताकि रिंकू और उसका साथ देने वाला नाबालिग वारदात को अंजाम दे सकें। 20 नवंबर को दोनों बाइक से बेदीपुर पहुंचे और रात में अनीस को रास्ता पूछने के बहाने घर से करीब 150 मीटर दूर ले गए तथा कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे।
मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला अनीस उस रात घर के पास टहल रहा था। गंभीर स्थिति में उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद हत्या का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था। जांच में जब प्रेम संबंध और साजिश की पुष्टि हो गई, तो पुलिस ने दबिश देकर रिंकू, रुकसाना और बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...