Google Analytics Meta Pixel 2013 से भारत नहीं जीत पाया कोई आईसीसी ट्राफी, इन कप्तानों ने किया था कमाल - Ekhabri.com

2013 से भारत नहीं जीत पाया कोई आईसीसी ट्राफी, इन कप्तानों ने किया था कमाल

नई दिल्ली। 2013 के बाद से टीम इंडिया कोई भी आईसीसी ट्राफी नहीं जीत पाई है। वल्र्ड टेस्ट चैंपियाशिन जीतने का उसके पास मौका था पर वह भी उसने गंवा दिया। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के हाथों आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में आठ विकेट से हार मिली. इसी के साथ भारत का आठ साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. यही नहीं, इस फाइनल में विराट कोहली की साख भी दांव पर थी. कोहली ने अपनी कप्तानी में कभी भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं उठाई है और इस बार उनके पास अच्छा मौका था लेकिन वे चूक गए. विराट कोहली तो नहीं जीत पाए लेकिन भारत के कुछ कप्तानों ने आईसीसी की ट्रॉफी अपने हाथों में उठाई है. हम आज आपको उन्हीं कप्तानों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और कब-कब जीती हैं। भारत को पहली बार आईसीसी खिताब दिलाया था महान हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव ने। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज को मात दे विश्व कप जीता था और यह भारत की पहली विश्व कप जीत थी जिसने भारतीय क्रिकेट को नए आयाम दिए थे. लॉर्डस की बालकनी में कपिल देव की विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए तस्वीर आज भी कई लोगों की प्ररेणा है। इसके बाद भारत को विश्व कप जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि इससे पहले भारत ने सौरव गांगुली की कप्तानी में एक आईसीसी ट्रॉफी उठाई. 2002 में भारत चैंपियस ट्रॉफी का विजेता बना हालांकि उसके साथ श्रीलंका भी इस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता बना. सौरव गांगुली के हिस्से इस तरह संयुक्त रूप से ही सही आईसीसी ट्रॉफी आई।
धोनी ने तीन आईसीसी ट्राफी दिलाईं
भारत की विश्व कप जीत का इंतजार खत्म हुआ 2007 में। नए नवेले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार कप्तानी की और अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका में खेले गए टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारत को विश्व विजेता बनाया। उसने फाइनल में रोमांचक मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात दी थी. ये तो धोनी की शुरुआत भर थी। चार साल बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप जीता और वो भी अपने घर में. दो अप्रैल 2011 को भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को मात दे 28 साल बाद वनडे विश्व कप का खिताब जीता. इस तरह धोनी दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी उठाने में सफल रहे। दो साल बाद यानी 2013 में इन्हीं धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इंग्लैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत ने मेजबान टीम को ही मात दे यह खिताब जीता और यह धोनी की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी थी, लेकिन तब से लेकर अब तक भारत आईसीसी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...