Google Analytics Meta Pixel Ekhabri नवरात्र का प्रथम दिन - मां शैलपुत्री का दिन, पढ़े पूजा विधि - Ekhabri.com

Ekhabri नवरात्र का प्रथम दिन – मां शैलपुत्री का दिन, पढ़े पूजा विधि




धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन। शारदीय नवरात्र का पर्व प्रारंभ हो चुका है ऐसे में सभी भक्तगण माता को प्रसन्न करने के लिए तरह तरह के उपायों में जुटे हुए हैं। दुर्गा मां को प्रसन्न करने के लिए ये 9 दिन महत्वपूर्ण होते हैं चाहे चैत्र नवरात्र हो या शारदीय नवरात्र या गुप्त नवरात्र। ऐसा माना जाता है की माँ स्वयं अपने भक्तों के कष्टों को हरने के लिए धरती में आती है और इन दिनों उनकी आराधना करने वाले उपासको के वह संकट और दुःखों को दूर कर देतीं हैं।

नवरात्रि में हर दिन अलग-अलग स्वरूपों के दुर्गा मां की पूजा की जाती है और हर स्वरूप की माता से अलग अलग वरदान हम प्राप्त करतें हैं।

दुर्गा का पहला स्वरूप – माँ शैलपुत्री

देवी दुर्गा का पहला स्वरूप मां शैलपुत्री हैं पर्वतराज हिमालय के घर में पुत्री के रूप में पैदा होने पर माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। इस दिन उपासना करने वाले साधक अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थापित करते हैं और यहीं से उनकी साधना का प्रारंभ होता है।

ध्यान मंत्र

वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ॥

माँ शैलपुत्री के स्वरूप का वर्णन

शैलपुत्री माता वृषभ पर सवार हैं इसलिए इन्हें वृषभरूढ भी कहा जाता है। इस स्वरुप के माता के दाहिने हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। यही माता अपने पूर्व जन्म में प्रजापति दक्ष की पुत्री के रूप में उत्पन्न हुई थी और तब इनका नाम सती था उस रूप में इनका विवाह भगवान शंकर से हुआ था।

पूजा विधि

पारम्परिक रूप से नवरात्र में घट स्थापना कर नौ दिनों तक पूजा की जाती है लेकिन आप कलश स्थापना नहीं कर रहें हैं तो इसके लिए कुछ अलग पूजा विधि भी बताया जाता है। किसी पाटे या लकड़ी के स्थल में माता की मूर्ति या प्रतिमा रख कर पूजा की विधियां सम्पन्न कर सकते हैं । इसके लिए घट स्थापना की पूजा के साथ मां शैलपुत्री के स्वरूप का स्मरण करते हुए उनके ध्यान मंत्र का उच्चारण करना है और माँ के श्री चरणों मे लाल पुष्प अर्पित करना है।

Read Also  अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...11 हजार लीटर से ज्यादा शराब पर चला बुलडोजर


उपरोक्त मंत्र के अलावा इस मंत्र का जाप भी किया जा सकता है-
” ॐ शम् शैलपुत्री देव्यै नमः”

वरदान प्राप्ति

मां शैलपुत्री को गाय का घी अर्पित करने पर माता से आरोग्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही निरोगी काया और स्वस्थ शरीर निर्माण में भक्तों को माँ से वरदान मिलता है।

शैलपुत्री माता की कथा

एक बार प्रजापति दक्ष ने बहुत बड़ा यज्ञ किया इसके लिए प्रजापति दक्ष ने बहुत बड़े-बड़े राजाओं को अपना अपना योगदान देने के लिए निमंत्रण प्रदान किया किंतु शंकर जी को उन्होंने निमंत्रण नहीं भेजा।जब सती माता ने सुना कि उनके पिता बहुत बड़े विशाल यज्ञ अनुष्ठान करा रहे हैं तो वहां जाने के लिए उनका मन बेचैन हो उठा। उन्होंने अपनी यह इच्छा भगवान शंकर को बताई किंतु शंकर द्वारा वहां जाने से मना करने पर माता सती ने पुनर्विचार किया और यह सोचा कि उनके पिता किसी कारणवश उन्हें निमंत्रण देने के लिए भूल गए हैं। भगवान शंकर के द्वारा चेताये जाने के बावजूद माता सती अपनी मां अपनी बहनों से मिलने के लिए लालायीत हो उठीं और शंकर जी से वहां जाने के लिए अनुरोध करने लगी। उनकी यह प्रबोध आग्रह को शंकर जी ठुकरा न सके और माता सती को वहां जाने के लिए अपनी सहमति दे दीं।
जब माता सती अपने मायके पहुंची तब उन्होंने यह देखा कि वहां कोई भी उनका आदर सत्कार नहीं कर रहा था ना ही कोई मान सम्मान दे रहा था। केवल उनकी माता ने उन्हें इसने पूर्वक गले लगाया साथ ही उन्हें उनकी बहनों के बातों में व्यंग व उपहास की झलकियां दिखाई दे रही थी। परिजनों के इस व्यवहार से माता सती को बहुत गहरा ठेस पहुंचा । इसके बाद माता सती ने यह भी देखा कि प्रजापति दक्ष के मन में उनके प्रति शंकर के लिए अपमानजनक भाव भरे हुए हैं उनके मुंह से शंकर जी के लिए जब अपमानजनक शब्दों को वह सुनी तो वह क्रोधित हो उठीं और तब उन्हें भगवान शंकर की बात ना मानने पर पछतावा हुआ और अपने पति के लिए अपमान को वह सह ना सकी और क्रोधित होकर अपने उस रूप को योगाग्नि में भस्म कर दिया।
जब शंकर जी ने इस प्रसंग के बारे में सुना तब वह अपने गणों को भेजकर प्रजापति दक्ष के उस यज्ञ को पूर्णता ध्वस्त करवा दिया और इसी के पश्चात माता सती के उस रूप को त्याग कर अगले जन्म में वह पर्वतराज हिमालय के घर शैलपुत्री के रूप में जन्मी। हेमवती नाम भी पार्वती माता के इसी स्वरूप को कहते हैं। और पूर्व जन्म की भांति इस जन्म में भी भगवान शंकर से उनका विवाह हुआ।

Read Also  डबल परेशानी है डबल इंजिन की सरकार: भूपेश बघेल


जब माता सती अपने मायके पहुंची तब उन्होंने यह देखा कि वहां कोई भी उनका आदर सत्कार नहीं कर रहा था ना ही कोई मान सम्मान दे रहा था। केवल उनकी माता ने उन्हें इसने पूर्वक गले लगाया साथ ही उन्हें उनकी बहनों के बातों में व्यंग व उपहास की झलकियां दिखाई दे रही थी। परिजनों के इस व्यवहार से माता सती को बहुत गहरा ठेस पहुंचा । इसके बाद माता सती ने यह भी देखा कि प्रजापति दक्ष के मन में उनके प्रति शंकर के लिए अपमानजनक भाव भरे हुए हैं उनके मुंह से शंकर जी के लिए जब अपमानजनक शब्दों को वह सुनी तो वह क्रोधित हो उठीं और तब उन्हें भगवान शंकर की बात ना मानने पर पछतावा हुआ और अपने पति के लिए अपमान को वह सह ना सकी और क्रोधित होकर अपने उस रूप को योगाग्नि में भस्म कर दिया।
जब शंकर जी ने इस प्रसंग के बारे में सुना तब वह अपने गणों को भेजकर प्रजापति दक्ष के उस यज्ञ को पूर्णता ध्वस्त करवा दिया और इसी के पश्चात माता सती के उस रूप को त्याग कर अगले जन्म में वह पर्वतराज हिमालय के घर शैलपुत्री के रूप में जन्मी। हेमवती नाम भी पार्वती माता के इसी स्वरूप को कहते हैं। और पूर्व जन्म की भांति इस जन्म में भी भगवान शंकर से उनका विवाह हुआ।


दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम शैलपुत्री मां की शक्तियां अनंत हैं।


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट, सुरक्षा पर सवाल

By User 6 / May 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *