Google Analytics Meta Pixel एलन मस्क ने की टि्वटर को खरीदने की पेशकश - Ekhabri.com

एलन मस्क ने की टि्वटर को खरीदने की पेशकश

दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने माइक्रोब्लागिंग साइट टि्वटर को खरीदने की पेशकश की है। कंपनी में नौ प्रतिशत से कुछ अधिक के हिस्सेदार और सबसे बड़े शेयरधारक मस्क ने यह इरादा भी टि्वटर पर ही जाहिर किया। इसके लिए उन्होंने 54.20 डालर प्रति शेयर के भाव पर करीब 4,100 करोड़ डालर (वर्तमान भाव पर 3.08 लाख करोड़ रुपये) की कीमत लगाई है और नकद भुगतान की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि टि्वटर में जिस तरह के प्रभावी परिवर्तनों की जरूरत है, उसके लिए पहले उसका निजी हाथों में जाना जरूरी है।

टि्वटर इंक ने एक नियामकीय जानकारी में स्थानीय बाजारों को बताया कि उसके सबसे बड़े शेयरधारक एलन मस्क ने कंपनी के निदेशक बोर्ड को बाकी शेयर खरीदने संबंधी प्रस्ताव दिया। मस्क ने टि्वटर के लिए की गई पेशकश को कीमत के लिहाज से सबसे अच्छा बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने टि्वटर में निवेश किया, क्योंकि मुझे वैश्विक स्तर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए इसकी क्षमताओं में पूरा भरोसा है। मेरा विश्वास है कि जीवंत लोकतंत्र के लिए समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अत्यधिक जरूरी है। लेकिन अपने निवेश के बाद मैंने महसूस किया है कि कंपनी समाज की इस जरूरत को अपने वर्तमान स्वरूप में प्राप्त नहीं कर सकती है। इसके लिए टि्वटर को एक निजी कंपनी में बदलना जरूरी है।”

उल्लेखनीय है कि मस्क ने कुछ समय पहले ही टि्वटर में नौ प्रतिशत से कुछ अधिक हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके साथ ही वह टि्वटर के सबसे बड़े शेयरधारक बन गए थे। उसके बाद उन्हें कंपनी के निदेशक बोर्ड में जगह देने की भी पेश्ाकश्ा की गई थी। लेकिन उन्होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया। इसकी वजह यह थी कि कंपनी ने उन्हें बोर्ड में जगह इस शर्त के साथ देनी चाही थी कि वह कंपनी में 14.9 प्रतिशत से अधिक शेयर नहीं खरीद पाएंगे।

Read Also  किसानों की किस्मत बदल सकते हैं इन फूलों की खेती

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *