जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संबंधित वीडियो को गलत संदर्भ में चलाए जाने के मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रोहित रंजन ने याचिका दाखिल कर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही इस मामले में देश के विभिन्न् राज्यों में दर्ज एफआइआर को रद करने या सभी एफआइआर को संलग्न कर एक जगह सुनवाई के लिए ट्रांसफर करने की मांग की है। शीर्ष कोर्ट रोहित की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। यह इसलिए भी रोचक होगा क्योंकि कुछ ही दिन पहले नुपुर शर्मा की ओर से दर्ज ऐसी ही याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उसे वापस हाई कोर्ट भेज दिया था।
बुधवार को वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस जेके महेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष रोहित रंजन की याचिका का जिक्र करते हुए मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की। लूथरा ने कहा कि याचिकाकर्ता पत्रकार है, टीवी एंकर है जिसने गलती से शो में एक खबर चला दी थी जिसके लिए उसने माफी भी मांग ली और वह खबर हटा दी गई थी। लेकिन इस मामले में देश के विभिन्न हिस्सों में उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर छोड़ दिया क्योंकि अपराध जमानती था।
अब छत्तीसगढ़ पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है। देश के विभिन्न् हिस्सों में दर्ज एफआइआर के कारण विभिन्न् राज्यों की पुलिस उसका पीछा कर रही है। मामले पर जल्द सुनवाई की जाए क्योंकि उसे अलग-अलग जगह की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का खतरा है। पीठ ने अनुरोध स्वीकार करते हुए कहा कि अगर याचिका की तकनीकी खामियां दूर कर ली जाती हैैं तो मामला सात जुलाई को सुनवाई के लिए लगाया जाए। दरअसल, पीठ के सुनवाई के लिए सहमत होने के बाद एडवोकेट आन रिकार्ड ने सूचित किया था कि याचिका को अभी शीर्ष कोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल किया जाना है। इस पर अदालत ने नाराजगी व्यक्त की तो वरिष्ठ अधिवक्ता ने खेद व्यक्त किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...