Google Analytics Meta Pixel धरना दे रहे कांग्रेसियों की जेब काटी, नेता के जेब से 50 हजार ले उड़े चोर - Ekhabri.com

धरना दे रहे कांग्रेसियों की जेब काटी, नेता के जेब से 50 हजार ले उड़े चोर

रायपुर। रायपुर में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने जुटे कांग्रेसी नेता चोरी की वारदात का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि कई नेताओं के सामान भीड़ में इधर-उधर हो गए। कुछ नेताओं के साथ हुई घटना से साफ पता चलता है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ में चोर भी घुसे बैठे थे। मौका पाकर नेताओं की जेब से कीमती चीजें इन बदमाशों ने पार कर दी। दरअसल मामला राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में आयोजित धरना कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। देश में बढ़ती महंगाई खाद्य पदार्थों पर लगे जीएसटी, अग्निपथ योजना का विरोध करने पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों ने धरना दिया। रायपुर में भी कार्यक्रम हुआ धरना देने के बाद कांग्रेसी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर लौट आया। मगर जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो बहुत से नेताओं के बीच खलबली मच गई। किसी का मोबाइल नहीं मिल रहा था तो किसी के महंगे ब्रांडेड जूते गायब थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा की जेब से किसी ने 50 हजार पार कर दिए। बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे उधोराम वर्मा को पता ही नहीं चला कि कब उनकी जेब काट ली गई। पुलिस को शिकायत देकर उधोराम वर्मा ने कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के लिए चैलेंज

इस प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान तमाम विधायक, मंत्री, प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेता पहुंचे हुए थे। इन सभी को सिक्योरिटी प्रदान की गई है, वो पुलिस कर्मी तो साथ आए ही थे। प्रदर्शन की वजह से एक्स्ट्रा फोर्स डिप्लॉय की गई। कार्यक्रम बड़ा था। राजभवन एक प्रतिबंधित इलाका है। आसपास के कई थानों के थानेदार थाने का स्टाफ डीएसपी रैंक के अधिकारी एडिशनल एसपी जैसे अफसर खुद कार्यक्रम के बीच मौजूद थे। सामान चोरी करने वालों का हौसला खाकी को देखकर नहीं डिगा, जहां तमाम वीआईपी और पुलिस खुद मौजूद थी। वहीं चोरी का कांड कर डाला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...