Google Analytics Meta Pixel इस बार सात को देव दीपावली, आठ को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान - Ekhabri.com

इस बार सात को देव दीपावली, आठ को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान

तिथियों के फेर से अबकी देव दीपावली महोत्सव सात नवंबर की शाम मनाया जाएगा तो कार्तिक पूर्णिमा के स्नान-दान आठ नवंबर को प्रात: होंगे। कारण यह कि कार्तिक पूर्णिमा सात नवंबर की शाम 3:58 बजे लग रही है जो आठ नवंबर की शाम 3:53 बजे तक रहेगी। शास्त्रीय वचन अनुसार त्रिपुरोत्सव (देव दीपावली) सांध्य व्यापिनी पूर्णिमा में मनाई जाती है। वहीं, स्नान-दान के विधान उदया तिथि अनुसार होते हैं। हालांकि, कार्तिक पूर्णिमा (आठ नवंबर) पर खग्रास ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण लग रहा है। इस स्थिति में पूर्णिमा के पर्व-उत्सवों के संबंध में निर्णय दिए हैं। इसमें निर्णय सिंधु का उद्धरण है कि “पूर्णिमायां तु संध्यायां कर्तव्यस्त्रिपुरोत्सव:” और भार्गवार्चनदीपिका में कहा गया है-“त्रिपुरोत्सव: प्रदोषव्यापिन्यां पूर्णिमा  यां कार्य:”। इन वचनों के अनुसार सात नवंबर की शाम ही देव दीपावली मनाया जाना उचित होगा।

 

श्रीहरि की कृपा प्राप्ति का पर्व बैकुंठ चतुर्दशी भी सात नवंबर को ही मनाया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान विश्वेश्वर का दर्शन-पूजन और व्रत रहकर रात्रि में श्रहरि का पूजन-अर्चन किया जाएगा। उदयातिथि अनुसार कार्तिक पूर्णिमा में आठ नवंबर को चंद्रग्रहण के सूतक से पूर्व तिथि अनुसार स्नान-दान, पूजन-अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके साथ कार्तिक पर्यंत स्नान-दान, यम-नियमादि का समापन हो जाएगा।

 

कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण कार्तिक अमावस्या पर ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण्ा ने पांच दिवसीय दीप-ज्योति पर्व श्रृंखला  के उत्सवों में व्यवधान किया तो पूर्णिमा पर आठ नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। यह संपूर्ण भारत के साथ दुनिया के कुछ हिस्सों में भी श्य होगा। सार्वभौमिक (यूनिवर्सल टाइम) समयानुसार ग्रहण का स्पर्श दोपहर 2:39 बजे, मध्य शाम 4:29 बजे और मोक्ष शाम 6:19 बजे होगा। भारत में चंद्रमा ग्रहण ग्रस्त होने के बाद उदित होगा, जिसे ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण कहा जाएगा। चंद्र ग्रहण उदय के साथ शााम 5:10 बजे श्य होगा और मोक्ष शााम 6:19 बजे होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक नौ घंटे पूर्व आरंभ होता है। अत: सुबह 8:10 बजे से सूतक लग जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...